Mardaani 3 Movie Collection: एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 को 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन पूरे हो गए हैं। लेकिन फिल्म मर्दानी 3 छठे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई है। रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 की कमाई में छठे दिन भी गिरावट देखने को मिली। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक की कुल कमाई कितनी की है।
कितना किया कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़, दूसरे दिन 6 करोड़ तो वहीं तीसरे दिन 7.25 का कलेक्शन किया है और चौथे दिन 2.25 करोड़ रुपये कमाए। वहीं फिल्म ने पांचवे दिन 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है और छठें दिन फिल्म ने 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म मर्दानी 3 की कुल कमाई 24.25 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म की कमाई में 5वें दिन के मुकाबले गिरावट देखने को मिली।
बॉर्डर से है मुकाबला
चूंकि अगले दो हफ्तों तक बॉर्डर 2 के अलावा इस फिल्म का कोई मुकाबला नहीं है , इसलिए रानी मुखर्जी अभिनीत इस फिल्म के पास अच्छा खासा कलेक्शन करने का अच्छा अवसर है। अब देखना होगा कि क्या रानी मुखर्जी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाती है की नहीं।
यह भी पढ़ें: Border 2 OTT Release: 'बॉर्डर 2' की ओटीटी रिलीज डेट आई सामने ! जानिए कब और कहां देखें
मर्दानी 3 की कहानी
‘मर्दानी 3’ एक सॉलिड क्राइम ड्रामा है, जो स्टार पावर से ज्यादा कहानी और परफॉर्मेंस पर टिका है। रानी मुखर्जी इस फिल्म में लीड रोल में है। रानी को एक निडर पुलिस ऑफिसर के रूप में दिखाया गया है, जो अपने शहर में अपराध से लड़ती है। इस फिल्म की कहानी छोटी लड़कियों के गायब होने से शुरू होती है। रानी शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में वापस आई हैं, जो अब उन्हें चाइल्ड ट्रैफिकिंग से बचाने के लिए समय के खिलाफ दौड़ रही हैं और इस गैंग का सफाया करने की कसम खाती है।
दोनों पार्ट्स से रह गई पीछे
बता दें कि मर्दानी 3 की कमाई में वीकेंड के बाद गिरावट दर्ज की जा रही है। मर्दानी 3 अपने पिछले दोनों पार्ट्स मर्दानी (2014) और मर्दानी 2 (2019) की सफलता से काफी पीछे रह गई। मर्दानी 2 2019 में रिलीज हुई थी। मर्दानी 2 का ओपनिंग कलेक्शन 3.80 करोड़ का था और 40 करोड़ दुनियाभर में कमाए थे। जबकि फिल्म का बजट केवल 30 करोड़ का था। इसके चलते फिल्म हिट साबित हुई है।