Mardaani 3 Movie Collection: रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म 'मर्दानी 3' बीते दिन यानी कि 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को पहले दिन से ही अच्छा रिस्पॉन्स मिला और ओपनिंग डे पर करीब 4 करोड़ रुपये की कमाई हुई। लेकिन रिलीज के तीसरे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी बढ़ोत्तरी देखने को मिला। तो आइए जानते हैं फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन कितना है।
कितना किया कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़, दूसरे दिन 6 करोड़ तो वहीं तीसरे दिन 7.25 का कलेक्शन किया है। इन दो दिनों में ही फिल्म को दर्शकों से जो रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म ने तीन दिन में कुल 17.25 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। अगर बात करें फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तो ये अब तक 19 करोड़ की कमाई कर चुकी हैं।
फिल्म का कास्ट
रानी मुखर्जी की मचअवेटेड फिल्म को वाईआरएफ ने प्रोड्यूस किया है और इस फिल्म को अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित किया गया है। वहीं फिल्म की स्क्रिप्ट द रेलवे मैन के लिए फेमस आयुष गुप्ता ने लिखी है। यह 2014 में आई मर्दानी फिल्म का सीक्वल है, जिसे दिवंगत डायरेक्टर प्रदीप सरकार ने डायरेक्ट किया था। मर्दानी 3 में रानी मुखर्जी के अलावा जानकी बोदीवाला , मल्लिका प्रसाद, जिशु सेनगुप्ता, मिखाइल यावलकर और इंद्रनील भट्टाचार्य भी हैं।
यह भी पढ़ें: बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका; फिल्म ने 10वें दिन कमाए इतने करोड़, पठान और KGF 2 को छोड़ा पीछे
मर्दानी 3 की कहानी
‘मर्दानी 3’ एक सॉलिड क्राइम ड्रामा है, जो स्टार पावर से ज्यादा कहानी और परफॉर्मेंस पर टिका है। रानी मुखर्जी इस फिल्म में लीड रोल में है। रानी को एक निडर पुलिस ऑफिसर के रूप में दिखाया गया है, जो अपने शहर में अपराध से लड़ती है। इस फिल्म की कहानी छोटी लड़कियों के गायब होने से शुरू होती है। रानी शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में वापस आई हैं, जो अब उन्हें चाइल्ड ट्रैफिकिंग से बचाने के लिए समय के खिलाफ दौड़ रही हैं और इस गैंग का सफाया करने की कसम खाती है।
मर्दानी 2 हुई थी हिट
बता दें कि मर्दानी की पहली दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थीं। मर्दानी 2 2019 में रिलीज हुई थी। मर्दानी 2 का ओपनिंग कलेक्शन 3.80 करोड़ का था और 40 करोड़ दुनियाभर में कमाए थे। जबकि फिल्म का बजट केवल 30 करोड़ का था। इसके चलते फिल्म हिट साबित हुई है।