Married Scheme: शादीशुदा लोगों के लिए खुशखबरी है. क्योंकि केन्द्र सरकार मैरिड लोगों के लिए एक खास स्कीम लेकर आई है. जिससे जुड़ने के बाद पात्र लोगों को 72 हजार रुपए की आर्थिक मदद की जाएगी.. हालांकि स्कीम के तहत निवेश को प्रतिमाह 200 रुपए का निवेश भी करना होगा. स्कीम शुरू करने के पीछे सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है. योजना का लाभ पाने के लिए बैंक में बचत या जनधन खाता और आधार कार्ड होना जरूरी है.
ये है लाभ पाने का गणित
आपको आसान भाषा में बता दें कि अगर कोई व्यक्ति 30 साल का है तो इस योजना के तहत उसे प्रतिमाह 100 रूपए का निवेश करना होगा. यानी साल के 1200 रुपये. इस तरह से उसे कुल 36,000 रुपये जमा करने होंगे. इसके बाद 60 साल का होने पर उस शख्स को 3000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे और व्यक्ति के निधन के बाद उसके जीवनसाथी को प्रतिमाह पेंशन का आधा हिस्सा यानि 1500 रुपये मिलेंगे. वहीं अगर इस योजना के लिए पति-पत्नी दोनों योग्य हैं तो दोनों ही इसका हिस्सा बन सकते हैं. जिसके बाद 60 साल का होने पर दोनों को संयुक्त तौर पर 6 हजार रुपये प्रतिमाह मिलेंगे यानी उन्हें 72000 रूपए सालाना पेंशन मिलेगी.
बढ़ जाएगी पेंशन की धनराशि
अगर आप स्कीम के लेने के इच्छुक हैं तो तत्काल इस सरकारी स्कीम से जुड़कर अपना भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं. वहीं इस स्कीम का फायदा वो लोग भी उठा सकते हैं जिनका सालाना टर्नओवर (GST के तहत) 1.5 करोड़ से कम है, इसमें सभी दुकानदार, 18 से 40 साल के बीच के खुदरा कारोबारी शामिल हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक इसमें निवेश की धनराशि को बढ़ाया भी जा सकता है. उसी हिसाब से आपको मिलने वाली पेंशन की धनराशि भी बढ़ जाएगी.