मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना का ककरौली क्षेत्र के जटवाडा गांव मे जहर के सेवन से महिला की हालत बिगड गयी। गंभीर हालत मे महिला को मुज़फ्फरनगर के निजी अस्पताल मे ले जाया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत गयी। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मृतका के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।
जनपद के ककरौली थाना क्षेत्र के गांव जटवाड़ा मे रविवार की सुबह वसीम की पत्नी 28 वर्षीय पत्नी ने किसी बात पर जहरीले पदार्थ का 7 कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोगों द्वारा उसे तत्काल मुज़फ्फरनगर मे भोपा मार्ग स्थित निजी अस्पताल मे ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया गया लेकिन, शाम के समय महिला की हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। मृतका का मायका जानसठ थाना क्षेत्र के गांव पिमोडा मे है।
उसकी मौत की ख़बर सुनकर अस्पताल मे मायका पक्ष के दर्जनों व्यक्ति पहुंच गये। महिला की शादी 9 वर्ष पूर्व हुई थी। मृतका अपने पीछे ढाई वर्षीय पुत्र मौ. अहमद को छोड़ गयी है। मृतका का पति वसीम लिंटर के सरिया बँधाई का कार्य करता है। ककरौली के थाना प्रभारी जोगेन्द्र सिंह ने बताया की जहर के सेवन से विवाहित महिला की मौत की सूचना प्राप्त हुई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर आने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।