शहर के खालापार क्षेत्र के अंतर्गत सुजडू गांव में एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। संदिग्ध परिस्थितियों मे हुई विवाहिता की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने क साथ मामले की जांच-पडताल शुरू की।
शव मिलने से परिजनो मे कोहराम मच गया
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार शहर के थाना खालापार क्षेत्र के समीपवर्ती गांव सूजडू निवासी विवाहिता नीशा का घर मे ही फांसी लगा शव मिलने से परिजनो मे कोहराम मच गया। इस हादसे पर पडौसियों सहित दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। संदिग्ध परिस्थितियो मे हुई विवाहिता की मौत की सूचना पर खालापार पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसी बीच मृतका के परिजन भी सूजडू पहुंच गए।
महिला की हत्या किए जाने का आरोप
परिजनो ने ससुराल पक्ष पर महिला की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने परिजनो तथा ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि अभी इस सम्बन्ध मे कोई तहरीर प्राप्त नही हुई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांचोपरांत विधिक कार्यवाही की जाएगी। उधर, कुछ लोग इस मामले में परिजनों व ससुराल वालों के बीच बातचीत कराने का प्रयास भी करते देखे गए।