.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D27542056-c9d9-4e40-9619-66ddfca8d85e&w=3840&q=75)
Maruti Suzuki Celerio Price: GST दरों में बदलाव के बाद कार निर्माता कंपनियों ने अपनी गाड़ियों की कीमतों में भारी कटौती की है। ऐसे में अगर आप मारुति सेलेरियो खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। जी हां क्योंकि जीएसटी कटौती के बाद मारुति सेलेरियो कार की कीमत में कटौती की गई है। अब सेलेरियो के चुनिंदा वेरिएंट्स पर 63,000 रुपये तक की बचत मिल रही है। बता दें कि नई जीएसटी दरें 22 सितंबर से लागू हो जाएगी और फिर फेस्टिवल सीजन में कार बाजार में अच्छी रौनक देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं कि जीएसटी कटौती के बाद आपको यह कार कितनी सस्ती मिलने वाली है?
बेस मॉडल की कीमत
मारुति सेलेरियो बेस मॉडल LXI MT पर आपको 48,000 रुपये की कटौती की गई है। यानि अब सेलेरियो का बेस मॉडल आपको 5.16 लाख रुपये में मिल रहा है। वहीं, सेलेरियो के VXI MT पर 52,000 रुपये की कटौती हुई है, यह कार अब आपको 5.48 लाख रुपये में मिलेगी। सेलेरियो के ZXI MT में 54,000 रुपये की कटौती हुई है, जिसके बाद यह आपको 5.85 लाख रुपये में मिल रही है।
टॉप वेरिएंट की कीमत
वहीं, अगर बात किया जाए इसके टॉप वेरिएंट की तो ZXI+MT पर 59,000 रुपये की कटौती की गई है, जिसके बाद यह कार आपको 6.28 लाख रुपये की मिलेगी। वहीं, इसके VXI AT पर 56,000 रुपये की बचत होगी और यह 5.94 लाख रुपये में मिलेगी। जबकि ZXI AT 59,000 रुपये की कटौती के बाद 6.30 लाख रुपये में मिलेगी।
कार के फीचर्स
सेलेरियो में ड्युअल जेट टेक्नोलॉजी से लैस वीवीटी के साथ नया 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है और फ्यूल की बचत के लिए ऑटोमैटिक आइडल स्टार्ट/स्टॉप का फीचर भी दिया गया है। वहीं, सेफ्टी फीचर्स की बात करें, तो इसमें 6 एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर और ईएसपी शामिल हैं।