
Maruti Suzuki: जापान मोबिलिटी शो 2025 में मारुति ने अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV Fronx का Flex Fuel वेरिएंट को लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि ये गाड़ी 85% तक इथेनॉल (E85 फ्यूल ब्लेंड) पर भी सुचारू रूप से चलेगी। इससे न केवल प्रदूषण घटेगा बल्कि फ्यूल एफिशिएंसी भी बेहतर होगी। इस कार को खास तौर पर भारतीय बाजार के लिए विकसित किया गया है, क्योंकि यह 85 प्रतिशत एथनॉल वाले ईंधन मिश्रण पर चलने की क्षमता रखता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि इस कार में क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
1.2-लीटर का दिया गया इंजन
आपको बता दें कि मारुति Fronx Flex Fuel का डिजाइन अपने स्टैंडर्ड पेट्रोल वर्जन जैसा ही है, लेकिन इसमें कुछ खास बदलाव किए गए हैं, जो इसे और आकर्षक बनाते हैं। इसमें हीटेड फ्रंट सीट्स, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक के साथ ऑटो होल्ड और लेवल-2 एडेवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम्स (ADAS) जैसे अत्याधुनिक फीचर्स शामिल हैं। Maruti Fronx Flex Fuel में 1.2-लीटर K-Series Dual Jet, Dual VVT इंजन दिया गया है, जिसे विशेष रूप से फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी के लिए ट्यून किया गया है।
एसयूवी के सेफ्टी फीचर्स
इस शानदार एसयूवी में सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड रूप में दिए गए हैं। इसके अलावा ABS with EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्ड असिस्ट, और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इसके टॉप मॉडल में ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स और 360 कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: CNG Cars in India: इन कारों में डीलर लगा रहे सीएनजी किट, इतनी होगी कीमत
एसयूवी के फीचर्स
Fronx Flex Fuel में डैशबोर्ड पर दिए गए मेटल एक्सेंट्स और हॉरिजॉन्टल लेआउट इस एसयूवी को और भी शानदार बनाते हैं। साथ ही इसमें इसमें 9-इंच का HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है,जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट करता है. इसके साथ Arkamys Surround Sound सिस्टम और 6 स्पीकर्स का सेटअप शानदार ऑडियो एक्सपीरियंस देता है।
2026 तक हो सकती है लॉन्च
आपको बता दें कि मारुति ने इस फ्लेक्स फ्यूल वेरिएंट को 2026 तक भारतीय बाजार में लॉन्च करने की योजना बनाई है। यह ईंधन लागत को कम करने में भी मदद कर सकती है, क्योंकि एथनॉल का उपयोग बायोफ्यूल को बढ़ावा देता है। यह CNG की तुलना में ज्यादा स्थिर और पर्यावरण के अनुकूल मानी जाती है। वहीं, इसके कीमत की बात करें, तो इसकी अनुमानित कीमत 8.5 लाख से 11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है।