Maruti Car Price Hike: त्योहारों का सीज़न शुरू होने से ठीक पहले देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुज़ुकी ने ग्राहकों को एक और झटका दिया है। कंपनी ने अपनी चुनिंदा मॉडल्स की क़ीमतों में 20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। बता दें कि मई के बाद कंपनी तीसरी बार दाम बढ़ा रही है।जिसका असर ग्राहकों पर सीधे पड़ेगा।
कंपनी ने क्या कहा
इस दाम बढ़ोतरी को लेकर कंपनी ने कहा बढ़ोतरी का मकसद फेस्टिव सीजन से पहले बढ़ती इनपुट लागत, लगातार महंगाई के दबाव और विपरीत लागत माहौल के असर को आंशिक रूप से कम करना है। स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में मारुति सुज़ुकी ने बताया कि लागत कम करने के लगातार प्रयासों के बावजूद बढ़ती इनपुट कॉस्ट्यूम्स और महंगाई के दबाव के कारण यह फ़ैसला लेना पड़ा है। कंपनी का कहना है कि ग्राहकों पर इसका असर कम से कम रखने की कोशिश की गई है।
साल में तीसरी बार बढ़े दाम
बता दें कि मारुति सुज़ुकी की ओर से इस साल क़ीमतों में यह तीसरी बढ़ोतरी है। कंपनी ने पहली बार जून में गाड़ियों के दाम 30,000 रुपये तक बढ़ाए थे। इसके बाद कंपनी ने अगस्त में पूरे पैसेंजर व्हीकल पोर्टफ़ोलियो पर फिर से 30,000 रुपये तक का इज़ाफ़ा किया था। वहीं अब सितंबर में एक बार फिर कंपनी ने अपने चुनिंदा मॉडल्स पर 20,000 रुपये तक का इज़ाफ़ा किया है। कुल मिलाकर देखें तो पिछले चार महीनों में मारुति की गाड़ियाँ वेरिएंट के हिसाब से लगभग 80,000 रुपये तक महंगी हो चुकी है।
यह भी पढ़ें: Tata New Launch: 6 लाख के बजट में तहलका मचाने आ रही टाटा की नई कार! मिलेंगे कई हाई-टेक फ़ीचर्स
इन कारों पर पड़ा था असर
बता दें कि इस बढ़ोतरी में Alto K10, S-Presso, Celerio, WagonR, Swift, Dzire, Baleno, Fronx, Brezza, Ertiga, Grand Vitara, Jimny, Invicto और Victoris सहित कई मॉडल्स शामिल थे, जिसमें बढ़ोतरी की रकम मॉडल के हिसाब से अलग-अलग थी।