Maruti Grand Vitara Recall: देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी लोकप्रिय मिड-एसयूवी ग्रैंड विटारा के 39,000 से ज्यादा यूनिट्स को रिकॉल किया है। क्योंकि इन यूनिट्स में कुछ तकनीकी खराबी सामने आई थी। जिसे कंपनी द्वारा वापस ले लिया गया है और उसे सही कर के ग्राहकों को वापस कर दिया जाएगा। कंपनी का कहना है कि स्पीडोमीटर असेंबली में मौजूद फ्यूल लेवल इंडिकेटर और वॉर्निंग लाइट कुछ गाड़ियों में सही जानकारी नहीं दे रही, जिससे ड्राइवर गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं।
क्या है समस्या
आपको बता दें कि मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने नियामकीय फाइलिंग में बताया है कि 9 सिदंबर 2024 से अप्रैल 2025 के बीच बनने वाली ग्रैंड विटारा में फ्यूल लेवल इंडिकेटर और वार्निंग लाइट से जुड़ी गंभीर तकनीकी खामी पाई गई है। जिसकी वजह से ड्राइवर को पता ही नहीं चल पाएगा कि टैंक में कितना पेट्रोल बचा है और ड्राइवर गलतफहमी का शिकार भी हो सकता है, जो गंभीर दुर्घटना की वजह भी बन सकता है। बता दें कि इस रिकॉल में ग्रैंड विटारा के कुल 39,506 यूनिट्स शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Kawasaki New Launch: भारत में लॉन्च हुई Kawasaki Z1100 मोटरसाइकिल, जानें कीमत और फीचर्स
ग्राहक मैसेज या कॉल का करें इंतजार
अगर आपने दिसंबर 2024 से अप्रैल 2025 के बीच बनी ग्रैंड विटारा खरीदी है, तो कंपनी से आने वाले मैसेज या कॉल का इंतजार करें। मारुति सुजुकी कंपनी ने कहा है कि इस रिकॉल से प्रभावित वाहनों के मालिकों से कंपनी या उसके अधिकृत डीलर सीधे संपर्क करेंगे। ग्राहकों को किसी नजदीकी मारुति सुजुकी वर्कशॉप पर बुलाया जाएगा। जहां कंपोनेंट की जांच की जाएगी, फिर सही कर के उसे ग्राहकों को वापस किया जाएगा।
एसयूवी की कीमत
बता दें कि ग्रैंड विटारा कंपनी की फ्लैगशिप कॉम्पैक्ट एसयूवी रेंज में से एक है। इस एसयूवी में स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन, ऑल-व्हील ड्राइव ऑप्शन के साथ-साथ मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं। वहीं इसके कीमत की बात की जाए तो, जीएसटी रिफॉर्म के बाद ग्रैंड विटारा की शुरुआती कीमत 10.77 लाख रुपये है। वहीं इसके टॉप मॉडल की कीमत 19.72 लाख रुपये तक है।