
Maruti Cars New Rate List: देश की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी सभी कारों की नई कीमतों का एलान कर दिया है। कंपनी ने नए जीएसटी स्लैब के बाद अपने कारों के नई कीमतों की लिस्ट जारी की है। कंपनी ने मारुति आल्टो से लेकर वैगनआर तक के कीमतों में कटौती की है। कारों की नई कीमत आगामी 22 सितंबर 2025 से लागू होगी। कारों के कीमतों में हुई कटौती की वजह से फेस्टिवल सीजन में कार बाजार में अच्छी रौनक देखने को मिल सकती है। तो आइए चलिए जानते हैं किन गाड़ियों पर कितनी कीमत कम की गई है।
मारुति सुजुकी की मॉडल वाइज नई कीमतें
मॉडल एक्स- शोरूम कीमत में कमी नई शुरुआती कीमत
एस-प्रेसो 1,29,600 रुपए तक 3,49,900
ऑल्टो K10 1,07,600 रुपए तक 3,69,900
सेलेरियो 94,100 रुपए तक 4,69,900
वैगनआर 79,600 रुपए तक 4,98,900
इग्निस 71,300 रुपए तक 5,35,100
स्विफ्ट 84,600 रुपए तक 5,78,900
बलेनो 86,100 रुपए तक 5,98,900
टूर एस 67,200 रुपए तक 6,23,800
डिजायर 87,700 रुपए तक 6,25,600
फ्रोंक्स 1,12,600 रुपए तक 6,84,900
ब्रेजा 1,12,700 रुपए तक 8,25,900
ग्रैंड विटारा 1,07,000 रुपए तक 10,76,500
जिम्नी 51,900 रुपए तक 12,31,500
अर्टिगा 46,400 रुपए तक 8,80,000
XL6 52,000 रुपए तक 11,52,300
इनविक्टो 61,700 रुपए तक 24,97,400
ईको 68,000 रुपए तक 5,18,100
सुपर कैरी 52,100 रुपए तक 5,06,100
"कीमत में कटौती नए जीएसटी स्लैब के तहत की गई"
मारुति सुजुकी के सीनियर एक्जीक्यूटिव ऑफिसर पार्थो बनर्जी ने कहा कि कारों की कीमत में कटौती नए जीएसटी स्लैब के तहत की गई है। वहीं, कीमतों में कटौती के चलते वाहन के फीचर्स और टेक्नोलॉजी इत्यादि में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि सरकार ने 3 सितंबर को GST काउंसिल ने छोटी कारों पर लगने वाले टैक्स को 28% से घटाकर 18% कर दिया था। जबकि बड़ी कारों/SUV पर टैक्स बढ़ाकर 40% कर दिया है।
इस मॉडल के कीमत में की गई सबसे ज्यादा कटौती
मारुति सुजुकी ने सबसे ज्यादा कटौती अपने एस-प्रेसो मॉडल पर की है, इस कार पर कंपनी ने 1,29,600 रुपये की कटौती की है। अब इसकी शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस महज 3,49,900 रुपये हो गई है। यदि आप एस-प्रेसो खरीदने की सोच रहे हैं, तो आप 22 सितंबर के बाद कीमत में आई कमी का फायदा उठा सकते हैं।