Maruti WagonR Festive Offer: अगर आप इस फेस्टिव सीजन कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, मारुति सुजुकी ने फेस्टिव सीजन अक्टूबर 2026 के मौके पर अपनी सबसे लोकप्रिय कार वैगनआर पर बंपर ऑफर्स और डिस्काउंट का ऐलान किया है। आप इस महीने वैगनआर पर कुल 64,600 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। बता दें, शानदार माइलेज, कम मेंटेनेस कॉस्ट और बेहतरीन केबिन स्पेस के कारण वैगनआर लगातार देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में शामिल है।
कैसी मिलेगी 64,000 की छूट
कंपनी इस ऑफर में अलग-अलग तरह के कई फायदे दे रही है। जिसमें ग्राहकों को सीधे तौर पर 35,000 रुपये तक का फ्लैट कैश डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा 20 अक्टूबर तक बुकिंग और डिलीवरी लेने पर 7,100 रुपये की एक्स्ट्रा छूट मिल रही है। वहीं पुरानी कार बदलकर नई वैगनआर लेने पर 15,000 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है। इसके साथ ही 10,000 रुपये का स्मार्ट एक्सचेंज प्लान और 2,500 रुपये का इंस्टीट्यूशनल ऑफर भी मिल रहा है। जिसके चलते कुल बचत 64, 600 रुपये की हो सकती है।
डिजाइन और फीचर्स
वैगनआर कार में 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करता है। इसके अलावा स्टीयरिंग माउटेंड ऑडियो कंट्रोल्स भी मौजूद है। इसका सिग्नेचर टॉल बॉय डिजाइन कार के अंदर भरपूर लेगरूम और हेडरूम देता है। साथ ही इसमें 341 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है, जिससे पूरी परिवार का सामान आसानी से आ जाता है।
यह भी पढ़ें: Kia Offer: इस महीने किआ की कारों पर मिल रहा ₹1.70 लाख तक का डिस्काउंट, जानें किस मॉडल पर कितनी छूट
इंजन और माइलेज
वैगनआर में 1.0 लीटर और 1.2 लीटर K-सीरीज पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ आती है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों का ऑप्शन मिलता है। वैगनआर का पेट्रोल वैरिएंट आसानी से 23.56 से लेकर 25.19 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे देता है। वहीं इसका फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी मॉडल 33.47 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक का जबरदस्त माइलेज निकालने में माहिर है।
कितनी है कीमत
भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी वैगनआर की एक्स-शोरूम कीमत महज 4.99 लाख रुपये से शुरू होकर इसके टॉप-एंड मॉडल के लिए 7.45 लाख रुपये तक जाती है।