Maruti Suzuki: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार Maruti e Vitara का इंतजार बहुत जल्द ही खत्म होने वाला है। कंपनी ने लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि ई विटारा को 3 सितंबर 2025 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का दावा है कि ये कार सिंगल चार्ज में 500 किमी से ज्यादा का रेंज देगी।
10 शानदार कलर में किया जाएगा ऑप्शन
Maruti e Vitara को तीन वैरिएंट्स के साथ 10 शानदार कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। मोनो-टोन रंगों में Nexa Blue, Splendid Silver, Arctic White, Grandeur Grey, Bluish Black, और Opulent Red शामिल हैं, जो इस SUV को और भी आकर्षक और स्टाइलिश बना देंगे।
कार के फीचर्स
ई-विटारा में दो बैटरी ऑप्शन दिया जाएगा। इसमें एक 48.8 kWh बैटरी पैक और दूसरा 61.1 kWh का बैटरी पैक मिलेगा। इस कार में कई हाईटेक और लग्जरी फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसमें आपको LED हेडलाइट्स, DRLs और टेललाइट्स जैसे हाई-एंड लाइटिंग सिस्टम मिलेंगे, जो कार के लुक को और भी शानदार बनाएंगे. इसके अलावा, कार में 18-इंच व्हील्स और एक्टिव एयर वेंट ग्रिल भी शामिल होगी, जो एयरोडायनामिक एफिशिएंसी को बढ़ाएगी.
कार की अनुमानित कीमत
वहीं, इस कार के कीमत की बात कि जाए तो इसकी कीमत 18 लाख (एक्स शोरूम) से शुरू होकर 25 लाख तक जा सकती है। इस कार को सितंबर के पहले सप्ताह में लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि मारुति सुजुकी का लक्ष्य है कि वह 2030 तक 4 पूरी तरह इलेक्ट्रिक गाड़ियों को भारत में लॉन्च करेगी।