Maruti August Sale: भारतीय बाजार में कम बजट और बेहतर माइलेज वाली कारों की मांग एक बार फिर बढ़ती दिख रही है। अगस्त के महीने में मारुति सुजुकी की दो लोकप्रिय मिनी कार एस-प्रेसो और ऑल्टो की बिक्री में जोरदार तेजी दर्ज की गई। दोनों कारों की कुल 8,799 यूनिट अगस्त में बिकीं, जबकि अगस्त 2025 में इनकी 6,853 यूनिट की बिक्री हुई थी। यानी एक साल में इन दोनों कारों की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है।
मारुति की कुल बिक्री
बता दें कि मारुति की कुल बिक्री सालाना आधार पर 21.3 फीसदी बढ़कर 2,19,220 यूनिट तक पहुंच गई। वहीं घरेलू बाजार में यह आंकड़ा 1,31,278 यूनिट से बढ़कर 1,76,971 यूनिट हो गया। इस ग्रोथ में मिनी सेगमेंट की सस्ती कारों का भी योगदान रहा।
कैसा है इंजन
मारुति एस-प्रेसो में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 68 PS की पावर और 89 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है, जबकि कुछ वेरिएंट में 5-स्पीड AMT का विकल्प भी दिया जाता है। इसके अलावा एस-प्रेसो को CNG विकल्प में भी खरीदा जा सकता है। CNG मोड में इंजन 56.69 PS की पावर और 82.1 Nm का टॉर्क देता है।
कितनी है कीमत
मारुति एस-प्रेसो पेट्रोल वेरिएंट करीब 24 से 24.76 kmpl तक का माइलेज देता है, जबकि CNG वेरिएंट का माइलेज 32.73 km/kg तक बताया गया है। वहीं इसके कीमत की बात करें, तो इसकी कीमत करीब 3.50 लाख एक्स शोरूम है।
ऑल्टो का इंजन
मारुति ऑल्टो K10 भी कंपनी की सबसे पॉपुलर छोटी कारों में शामिल है। इसमें 1.0-लीटर K-Series पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन करीब 66.62 PS की पावर और 89 Nm का टॉर्क देता है। कार में मैनुअल के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। इसके अलावा CNG वेरिएंट भी मौजूद है।
यह भी पढ़ें: Maruti Electric Car: भारतीय बाजार में आ रही मारुति की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, 315KM रेंज और कीमत बस इतनी!
ऑल्टो की कीमत
माइलेज के मामले में ऑल्टो K10 का ऑटोमैटिक वेरिएंट करीब 24.90 kmpl, मैनुअल वेरिएंट करीब 24.39 kmpl और CNG वेरिएंट करीब 33.85 km/kg का माइलेज देने का दावा करता है। वहीं कीमत की बात करें, तो इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 3.70 लाख रुपये है।