Flipkart Freedom Sale: अगर आप नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, फ्लिपकार्ट की फ्रीडम सेल सभी ग्राहकों के लिए शुरू हो चुकी है। इस सेल में प्रीमियम फोन्स पर भारी डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। प्रीमियम और बजट सेगमेंट के कई स्मार्टफोन्स पर बैंक ऑफर, डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस के तहत बंपर छूट मिल रही है। तो आइए जानते हैं कि इस सेल में किन-किन फोन पर कितनी छूट मिल रही है।
iPhone 17 और 16
इस सेल में आईफोन पर बंपर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। अगर आप आईफोन 17 खरीदना चाह रहे हैं, तो यह फोन 82,900 रुपये की जगह बैंक ऑफर्स और डिस्काउंट के बाद 79,900 रुपये की प्रभावी कीमत में उपलब्ध है। वहीं अगर आप आईफोन 16 खरीदना की सोच रहे हैं, तो यह फोन आपको 61,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
iPhone Air औऱ iPhone 17 Pro और Pro Max
iPhone Air की कीमत 1,19,900 रुपये है, लेकिन इस सेल में आप इस फोन को 97,900 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं, इस सेल में iPhone 17 Pro को 1,22,900 रुपये में और Pro Max 1,37,900 रुपये की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध है।
Nothing के स्मार्टफोन्स पर ऑफर
अगर आप Nothing के फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस सेल में इस पर भारी छूट मिल रही है। Nothing Phone 4a की ओरिजिनल कीमत 46,999 है, लेकिन इस सेल में आप इस फोन को 37,999 रुपये में खरीद सकते हैं। EMI ऑफर्स की बात करें तो इसको 4,222 रुपये प्रति महीने में खरीदा जा सकता है। वहीं, इस सेल में Phone 4a Pro को 43,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। जबकि हाल ही में लॉन्च हुए Nothing Phone 4b को सेल के दौरान 30,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Oppo और Vivo के फोन पर छूट
इस सेल में Oppo's K14x डिस्काउंट के बाद 16,499 रुपये में उपलब्ध है। जबकि Oppo K14 को आपको 21,999 रुपये की जगह 18,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस सेल में Reno 15 को डिस्काउंट के बाद 43,200 रुपये में खरीदा जा सकता है। अगर आप वीवो के प्रीमियम फोन Vivo X200T (12GB + 512GB) खरीदना चाहते हैं, तो बैंक कार्ड ऑफर्स के साथ यह प्रीमियम फोन 62,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।