
मुंबई के जोगेश्वरी पश्चिम इलाके में स्थित जेएमएस बिज़नेस सेंटर की सबसे ऊपरी मंजिल पर भीषण आग लगने से लोग फंसे हुए दिखाई दे रहे हैं। दमकल की गाड़ियाँ मौके पर मौजूद हैं। आग लगने की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी हो सकती है। बिल्डिंग में अभी भी लोग फंसे हुए हैं। आग लगने के बाद कई लोग बिल्डिंग के ऊपरी मंजिलों पर फंस गए, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए दमकल विभाग की टीम जुटी हुई है।
— ANI (@ANI) October 23, 2025
#WATCH | Maharashtra: People seen stranded on the top floor of JMS Business Centre in Jogeshwari West area of Mumbai where a massive fire has broken out. Fire tenders present at the spot. More details awaited. pic.twitter.com/htbPRNz5nM
दमकल विभाग ने आग बुझाने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया है। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। जेएमएस बिज़नेस सेंटर एक बहुमंजिला इमारत है जिसमें कई कार्यालय मौजूद हैं। आग इतनी भयानक थी कि इसकी लपटें ऊंची उठती देखी गईं और आसपास के इलाकों में धुआं फैल गया। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन आग की घटना से अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग की टीम आग बुझाने और फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए काम कर रही है।
घटनास्थल से दूर रहने की अपील
बीएमसी और मुंबई फायर ब्रिगेड ने लोगों से घटनास्थल से दूर रहने की अपील की है ताकि राहत कार्यों में किसी तरह की बाधा न आए। उच्च अधिकारियों के अनुसार जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा। स्थिति की जानकारी जल्द मीडिया से साझा की जाएगी. इस बीच, यह भी ध्यान रखा गया है कि आसपास के व्यवसायों और भवन को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे. घटनास्थल पर राहत और बचाव का अभियान पूरी सतर्कता और तेजी के साथ जारी है.