Nagaland Police Vacancy: अगर आप भी पुलिस की नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है, क्योंकि नागालैंड में पुलिस कांस्टेबल से जुड़ी भर्ती निकली है। इस भर्ती के जरिए 1137 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के आवेदन प्रक्रिया 31 अक्टूबर से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले nagalandpolicerecruitment.in या police.nagaland.gov.in वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन की पात्रता को ध्यान से पढ़े, अब आवेदन में मांगी गई पर्सनल और एजुकेशनल जानकारी भरें। अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट भरकर अपलोड करके आवेदन को एक बार अच्छे से चेक करके सबमिट कर दें।
कौन कर सकता है आवेदन
यह भर्ती केवल नागालैंड की मान्यता प्राप्त नागा जनजातियों के मूल निवासियों के लिए है। दूसरे राज्यों या अन्य उम्मीदवार इसके लिए आवेदन नहीं कर सकते। वहीं, पिछड़ी जनजातियों के उम्मीदवारों को कम से कम कक्षा 6 पास होना जरूरी है। जबकि अन्य नागा जनजातियों के उम्मीदवारों को कम से कम 8 वीं कक्षा पास होना जरूरी है।
आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 से 37 साल के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 14 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार कुछ खास मामलों में उम्र सीमा में छूट भी दी जाएगी।
कितनी मिलेगी सैलरी
कांस्टेबल जीडी का पद पे लेवल 3 के तहत आता है। इसमें उम्मीदवारों को 5,200 से लेकर 20,200 रुपये तक सैलरी मिलती है और 1800 रुपये ग्रेड पे भी इसमें शामिल होता है।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में होगा। इसमें शारीरिक मानक और दक्षता परीक्षा में दौड़, पुल-अप्स, हाई जंप और लॉन्ग जंप शामिल है।इसके अलावा लिखित परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होंगे। अंत में इंटरव्यू और एनसीसी सर्टिफिकेट का चरण 10 नंबर का होगा।