How To Get Rid Of Lizards: गर्मियों और बारिश का मौसम आते ही घर में कीड़े-मकौड़े, चूहे और चीटियों का आतंक शुरू हो जाता है। इन्हें भगाना तो फिर भी आसान होता है, लेकिन दीवारों पर रेंगती छिपकलियां अच्छे-अच्छों के पसीने छुड़ा देती हैं। कई लोग तो छिपकली को देखते ही डर के मारे कमरे से बाहर भाग जाते हैं। ये न केवल लोगों को डराती हैं, बल्कि दीवारों पर चलती हुईं बहुत ही गंदी भी लगती हैं।
कोई उपाय नहीं आता काम
छिपकलियों को भगाने के लिए लोग अक्सर मोरपंख या अंडे के छिलके दीवारों पर टांगते हैं, लेकिन ये तरीके हमेशा काम नहीं करते। अगर आप भी घर में छिपकली आने से परेशान हैं, तो मशहूर मास्टरशेफ पंकज भदौरिया का बताया एक आसान घरेलू नुस्खा आपके बेहद काम आ सकता है। इस ट्रिक के लिए आपको सिर्फ 3 चीजों की जरूरत पड़ेगी और इसे बनाना भी बेहद आसान है।
छिपकली भगाने का होममेड स्प्रे
इस घरेलू सॉल्यूशन को तैयार करने के लिए आपको चाहिए ये चीजें-
- 3 नेफ्थलीन बॉल्स
- 2 चम्मच डेटॉल
- आधा कप पानी
यह भी पढ़ें: Bluetooth Earbuds: क्या ब्लूटूथ ईयरबड्स से सच में होता है ब्रेन कैंसर? जानिए एक्सपर्ट्स की राय और सावधानियां
बनाने का तरीका
सबसे पहले नेफ्थलीन बॉल्स को अच्छी तरह कूटकर उसका बारीक पाउडर बना लें। इसके बाद इसमें 2 चम्मच डेटॉल और आधा कप पानी मिलाएं। अब तीनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। जिससे ये सब अच्छे से मिल जाए और आप आसानी से छिपकलियों को भगा पाएं ।
कहां-कहां स्प्रे करें
मास्टरशेफ पंकज भदौरिया का कहना है कि होममेड स्प्रे तैयार होने के बाद इसे स्प्रे बोतल में भर लेना चाहिए, फिर घर के जिन कोनों, खिड़कियों, दरवाजों या दीवारों के पीछे छिपकलियां सबसे ज्यादा छिपती हैं, उन जगहों पर स्प्रे करना चाहिए।
इस स्प्रे से क्यों भागती हैं छिपकलियां
आपको बता दें कि नेफ्थलीन और डेटॉल गंध बहुत तेज होती है, जो छिपकलियों को पसंद नहीं होती है। इसी वजह से जहां आप स्प्रे कर देंगे वहां छिपकलियां नजर नहीं आएंगी। इस स्प्रे का इस्तेमाल करते समय कुछ सावधानियां भी जरूरी है, जैसे अगर आपके घर में छोटे बच्चे है या पालतू जानवर है, तो उनको इस स्प्रे से दूर रखें। साथ ही इस स्प्रे को करते समय हाथ में ग्लव्स और मुंग पर मास्क जरूर पहनें।