
साइबर अपराधों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने बड़े ऑनलाइन स्टॉक मार्केट घोटाले का पर्दाफाश किया है. यह मामला 27 लाख रुपए के हाई-प्रोफाइल ऑनलाइन स्टॉक मार्केट घोटाले के मुख्य आरोपी को पकड़ा है। आरोपी निवेशकों को प्री-लॉन्च आईपीओ और स्टॉक मार्केट में निवेश का झांसा देता था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ऋषि रणदीर सिंह, निवासी इंदिरा नगर, पुणे (महाराष्ट्र) के रूप में सामने आई है। यह गिरफ्तारी एक वरिष्ठ नागरिक से 27 लाख रुपए की ठगी के बाद सामने आई है। शिकायतकर्ता को फेसबुक और फिर व्हाट्सएप संदेशों के जरिए फर्जी स्टॉक ट्रेडिंग एप्लिकेशन इंस्टॉल करने को राजी किया गया। उसे एक धोखाधड़ी वाले इन्वेस्टमेंट टिप्स ग्रुप में जोड़ा गया। यहां पर आईपीओ फंडिंग और प्रॉफिट विदड्रॉल के नाम पर निवेश करने को प्रेरित किया गया।
निवेश की राशि निकालने की मांग की
पुलिस के अनुसार, ठगों ने शिकायतकर्ता से रकम एकत्र करने को लेकर आईएमपीएस, एनईएफटी और यूपीआई के जरिए कई व्यक्तिगत बैंक खातों का उपयोग किया। जब पीड़ित ने अपने निवेश की राशि निकालने की मांग की। आरोपियों ने धमकी और दबाव बनाकर उससे और पैसे ट्रांसफर कराए। जांच में सामने आया कि पुलिस ने ऋषि रणदीर के नाम से संचालित एक बैंक खाते का पता लगाया। इसमें अकेले 8 लाख रुपए जमा हुए थे।
30 हजार रुपए कमाने का लालच दिया
क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूचना में सामने आया कि लोकेशन करोल बाग की है। दिल्ली में उसे ट्रेस किया। दबिश देकर उसे पकड़ लिया। आरोपी ऋषि ने पूछताछ में बताया कि वह आठवीं कक्षा तक पढ़ा हुआ है। वह एक इलेक्ट्रीशियन है। लालच के कारण दो अन्य व्यक्तियों के संपर्क में आया। उसे बैंक में करंट अकाउंट खुलवाने और हर माह 30 हजार रुपए कमाने का लालच दिया। इसके बाद उसने अपना बैंक खाता और अन्य जानकारियां उन्हें सौंप दीं। इनका इस्तेमाल ऑनलाइन ठगी के लिए किया गया।