NEET UG Counselling 2026: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने स्ट्रे वेकेंसी राउंड का प्रोविजनल रिजल्ट जारी कर दिया है। यह नीट यूजी काउंसलिंग का आखिरी और अंतिम चरण होता है। इसके बाद एमबीबीएस और बीडीएस में एडमिशन पाने का मौका नहीं मिलेगा। अगर आपने इस स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए आवेदन किया है और आपको आरसी आवंटित की गई है, तो आपको निश्चित समय के अंदर अपने आवंटित कॉलेज में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
कॉलेज पाने का आखिरी चांस
बता दें कि मुख्य काउंसलिंग और मॉप-अप राउंट के बाद जो सीटें खाली रह जाती है, उन्हें भरने के लिए यह स्ट्रे वैकेंसी राउंड कराया जाता है। जिन छात्रों को अब तक सीट नहीं मिली थी, उनके लिए यह कॉलेज पाने का आखिरी चांस है।
आज रात 11 बजे तक दर्ज करें आपत्ति
वहीं एमसीसी की ओर से जारी दिशा-निर्देश के अनुसार अगर किसी भी छात्र के प्रोविजनल आवंटन रिजल्ट में किसी भी तरह की कोई गलती दिखाई देती है, तो वह आज 20 अक्टूबर 11 बजे तक एमसीसी की वेबसाइट पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
फाइनल रिजल्ट
आपत्तियों की जांच करने के बाद एमसीसी फाइनल रिजल्ट जारी करेगा। इसके बाद छात्रों को तय समय के अंदर अपने आवंटित कॉलेज में जाकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
कैसे चेक करें रिजल्ट
1. सबसे पहले एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
2. इसके बाद प्रोविजनल स्ट्रे वैकेंसी अलॉटमेंट रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आपकी स्क्रीन पर अलॉटमेंट की एक पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।
4. इस पीडीएफ में आप कंट्रोल+एफ की मदद से अपना रोल नंबर और आवंटित कॉलेज चेक कर सकते हैं।
5. लास्ट में इस पीडीएफ लिस्ट को डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
यह भी पढ़ें: UGC NET Dec 2026: आवेदन की तारीख से लेकर एग्जाम पैटर्न तक, जानिए यूजीसी नेट परीक्षा की पूरी डिटेल
आपत्ति कैसे दर्ज करें
अगर किसी उम्मीदवार के स्ट्रे वैकेंसी राउंड के रिजल्ट में किसी भी तरह की कोई गलती है. तो वे mcc.nic.in पर जाकर Candidates Grievances and Query Redressal System के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
कॉलेज रिपोर्टिंग के समय जरूरी दस्तावेज
10वीं और 12वीं की ओरिजिनल मार्कशीट
नीट यूजी का स्कोरकार्ड और एडमिट कार्ड
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
पासपोर्ट साइज फोटो
कोई भी वैध पहचान पत्र
ट्रांसफर सर्टिफिकेट