मेरठ। घरेलू विवाद के चलते राजमिस्त्री ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ती हुई देख, परिजन उपचार के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पहुंची पुलिस ने परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सरधना थाना क्षेत्र के गांव जुल्हेड़ा निवासी परवीन राजमिस्त्री का काम करता था। बताया गया कि गुरुवार रात ग्रह क्लेश के चलते उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उपचार के दौरान शुक्रवार शाम परवीन ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना हॉस्पिटल कर्मचारियों ने थाना पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परवीन की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी हैं। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।
प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि अस्पताल से घटना की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस ने परिजनों से जानकारी की है। पूरे मामले की जानकारी जुटाकर कार्रवाई की जाएगी।