
सर्राफा करबारियों के साथ अमानत में खयानत की लगातार घटनाएं कारीगर कर रहे हैं। अब एक ओर सर्राफा कारोबारी से कारीगर 96.50 लाख का सोना लेकर फरार हो गया है। घटना के बाद से कारीगर के दोनों मोबाइल भी बंद जा रहे हैं। कारीगर की गिरफ्तारी के लिए एसपी सिटी ने दो टीम में गठित की हैं। सर्राफा कारोबारी उमेश कुमार जैन ने बताया, उनकी नील गली में स्थित पिंकी कांप्लेक्स नील गली में जैन आभूषण भंडार के नाम से शोरूम है।
850 ग्राम सोना ले गया था
अक्सर वह सोने के जेवरात बनवाने के लिए बंगला के गाजीपुर मध्यपारा जिला हुगली निवासी कारीगर सैफुद्दीन सैफ को सोना देते थे। जेवर बनाने के लिए कारीगर ने नीलगिरी स्थित वकील मार्केट की सेकंड फ्लोर पर दुकान ले रखी थी। उन्होंने बताया, 10 सितंबर को कारीगर जेवर बनाने के लिए उनसे 850 ग्राम सोना ले गया था। बताया,12 सितंबर की दोपहर एक बजे जब वह जेवर का डिजाइन समझने के लिए कारीगर की दुकान पर पहुंचे तो वहां ताला लगा था।
कारीगर 96.50 लाख का सोना लेकर फरार
इसके बाद पीड़ित सर्राफ ने कारीगर के दोनों मोबाइल मिले तो वह बंद मिले। इसके बाद उन्होंने संभावित स्थानों पर कारीगर के बारे में पूछताछ की मगर कुछ पता नहीं चला। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए उन्होंने रविवार को देहली गेट थाना पुलिस को तहरीर देकर घटना से अवगत कराया। देहली गेट थाना प्रभारी ने भी कारीगर के दोनों मोबाइलों पर कॉल की तो यह बंद मिले। पीड़ित के मुताबिक कारीगर 96.50 लाख का सोना लेकर फरार हुआ है। यह सोना उन्होंने बाजार से खरीद कर कारीगर को जेवर बनाने के लिए दिया था। उधर, एसपी सिटी ने बताया, कारीगर की तलाश में दो टीम गठित की गई है एक टीम को बंगाल रवाना रवाना किया गया है जबकि एक टीम संभावित स्थानों पर कारीगर की तलाश कर रही है। साथ ही सर्विसलांस की भी मदद ली जा रही है।