मेरठ शहर में बुधवार को वायु प्रदूषण की स्थिति खराब होने के कारण देश का चौथा सबसे प्रदूषित शहर बन गया। शहर का एक्यूआई 250 से 319 के बीच उतरता-चढ़ता रहा। रात 9 बजे एक्यूआई अचानक बढ़ने से प्रदूषण 'गंभीर' व 'खराब' श्रेणी में आ गया। इससे पहले सरकार की ओर से दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में ग्रेप-1 लागू किया गया। इसके कारण दिल्ली मेट्रो के 20 अतिरिक्त फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया गया, हालांकि मेरठ की 'नमो भारत' व मेरठ मेट्रो को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
प्रदूषित शहरों की लिस्ट में यूपी का जौनपुर
देश के टॉप-10 प्रदूषित शहरों की लिस्ट में यूपी का जौनपुर पहले स्थान पर है। मेरठ चौथे नंबर पहुंच गया है। इसकी वजह से बच्चों व बुजुर्गों के साथ-साथ लोग सांस, दमा, बुखार, खांसी, बदन दर्द, आंखों में एलर्जी के मरीज बन रहे हैं। मौसम में बदलाव के कारण वायु प्रदूषण की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि ग्रेप-1 पर गंभीरता से काम करना होगा, तभी वायु प्रदूषण में कमी आ सकती है।
रैंक: शहर का नाम: एक्यूआई
1. जौनपुर, यूपी: 268
2. फरीदकोट, पंजाब: 256
3. अलीगढ़, यूपी: 255
4. मेरठ, यूपी: 250
5. सहरसा, बिहार: 250
6. रोहतक, हरियाणा: 239
7. गाजियाबाद, यूपी: 239
8. अमृतसर, पंजाब: 239
9. ग्रेटर नोएडा, यूपी: 234
10. सहारनपुर, यूपी: 231
मेरठ क्षेत्र: एक्यूआई
अब्दुल्लापुर-210
गांधी नगर-277
जयभीम नगर-214
मोदीपुरम-228
नाला क्षेत्र-252
राधा गार्डन-282
जागृति विहार सेक्टर6-181
मुख्य तथ्य
मेरठ का एक्यूआई स्तर : 250-319 के बीच
श्रेणी: खराब से गंभीर
मुख्य प्रदूषक: PM2.5, PM10
तापमान: अधिकतम 30°C-न्यूनतम 19°C
मुख्य पाबंदी
तंदूर पर रोक: होटल, रेस्टोरेंट और खुले खाने-पीने की दुकानों पर कोयले या लकड़ी के तंदूर के इस्तेमाल पर पाबंदी रहेगी, जबकि बिजली, गैस या साफ ईंधन की अनुमति।
डीजल जनरेटर: सामान्य बिजली सप्लाई के लिए डीजल जनरेटर (डीजी सेट्स) के इस्तेमाल पर रोक, आपातकालीन सेवाओं में छूट। मेट्रो सेवा में बढ़ोतरी: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन का 20 अतिरिक्त फेरे चलाने का फैसला किया। खुले में कचरा जलाना: कचरा, पत्तियां या प्लास्टिक खुले में जलाने पर सख्त मनाही। निर्माण कार्य: धूल नियंत्रण के नियमों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य।