Meerut News : यूपी के मेरठ में स्थित 'चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय' प्रदेश के उन स्टेट्स यूनिवर्सिटी में से एक मानी जाती है, जिसने पढ़ाई के मामले में अपनी अलग पहचान बनाई है. 'चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय' NAAC A++ ग्रेडिंग प्राप्त है, जिसके अंतर्गत 5 जिलों में से 500 से भी ज्यादा कॉलेज आते हैं. बता दें अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक बड़ी निर्णय लिया है, साथ ही कोर्सेज को पूरी तरह से बंद कर दिया है. ऐसे में अगर कोई युवा इन निम्न कोर्सेस को करने की सोच रहा है तो उनको वह छोड़ दूसरा विकल्प चुनना होगा.
इन कोर्सेस को किया जाएगा बंद
कुलपति संगीता शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि - 'शासन द्वारा मिले निर्देश के अनुसार ऐसे कोर्सों की सूची तैयार की जानी है, जिसमें अपेक्षा के अनुसार रूचि नहीं दिखाते'. इस बारें में विचार करने के लिए विश्वविद्यालय में मीटिंग की गई. आगे बताया कि बीते 3 सालों में जिन भी कोर्सेस में 10 से कम बच्चों ने प्रवेश लिया था, उन्हें एकेडमिक काउंसिल के बाद बंद कर दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें : MP Board 2025: फेल छात्रों को मिला दूसरा मौका, जून-जुलाई में होगी विशेष परीक्षा, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी 'मितेंद्र कुमार गुप्ता' ने जानकारी दी कि बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है कि बैचलर इन सिनेमैटोग्राफी कोर्स 'Bachelor in Cinematography Course' को अब आगे संचालित नहीं किया जाएगा. इसके अलावा सर्टिफिकेट कोर्स इन उर्दू कंपोजिंग कोर्स 'Certificate Course in Urdu Composing Course' में भी लोगों की कम रूचि है. बीते 3 सालों में इन कोर्सेस के लिए पर्याप्त स्टूडेंट्स नहीं मिल पा रहे हैं.