मेरठ। चाय की दुकान पर किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। एक पक्ष लोगों ने तमंचा निकाल कर कई राउंड गोलियां चला दी। जिससे वहां पर अफरा तफरी मच गई। पहुंची पुलिस को देख आरोपी भाग गए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करते हुए दबिश डाल रही है।
थाना देहली गेट क्षेत्र महिला जिला अस्पताल के गेट पर चाय की दुकान है। जहां रात को लड़के बैठकर चाय पीते है। चाय पीने के दौरान पूर्वा फय्याज अली निवासी कैफ उर्फ खलीफा व कादिर की वहां पर बैठे कुछ युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट शुरु हो गई। जिसमें एक पक्ष के युवक ने तमंचा निकालकर कई राउंड गोलियां चला दी। जिससे वहां पर अफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना वहां पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पुलिस को दी। पुलिस को देख आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस ने लाठी फटकारते हुए वहां पर मौजूद लोगों को भगाया और खुली दुकाने बंद कराई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालनी शुरु कर दी। पीड़ित कैफ ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकद्मा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में मेहताब स्थित निवासी युसुफ व लक्की के घरों पर दबिश मारी लेकिन वह फरार हो गए।
इंस्पेक्टर देहली गेट कमलेश कुमार का कहना है आरोपियों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर लिया गया। आरोपियों की तलाश में दबिश डाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाऐंगा।