Meerut News : पहलगाम में हुए आंतकी हमले के बाद से ही भारत में शौक सा छा गया था. हर तरफ पाकिस्तान के लिए एक गुस्सा था. लेकिन भारतीय सेना ने अपने इस ''खून के बदले खून'' नारे पर अमल किया है. जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान को ईंट का जवाब पत्थर से दे दिया है. जिसकी खुशी पूरे भारतवासियों के चेहरे पर साफ तौर से नज़र आ रही है.
हर तरफ मादी के चर्चे
वहीं मेरठ में भी इस खुशी को सैकड़ो व्यापारियों ने जमकर मनाया. मेरठ में मौजूद कमिश्नरी चौराहे पर सभी व्यापार मंडल के पदाधिकारी इकट्ठा होकर हाथों में तिरंगा लेकर पहुंचे. जिसके बाद जोर - जोर से ''भारत माता की जय'' के नारे लगाने शुरू कर दिए .
यही नहीं आते - जाते सभी गुजरते राहगिरों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया. व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि - हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद को खत्म करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया है, और एक साथ पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक से हमला किया.