मेरठ। दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट में मेरठ के एक युवक की मौत हो गई है जो दिल्ली में ससुराल में रहकर ई रिक्शा चलता था। मंगलवार को शव मेरठ पहुंचने पर मोहसिन के परिजन व ससुराल वालों में अंतिम संस्कार को लेकर तकरार हुई। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में वार्ता चल रही है।
लोहिया नगर थाना क्षेत्र के न्यू इस्लाम नगर गली नंबर 28निवासी मोहसिन की दो साल से दिल्ली ससुराल में रह रहा था। दिल्ली में रहकर वह ई-रिक्शा चलकर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। सोमवार को मोहसिन ई रिक्शा लेकर लाल किले के पास पहुंचा और सवारी की इंतजार करने लगा। इसी दौरान लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 की पार्किंग में हुए विस्फोट में मोहसिन की मौत हो गई। दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के बाद परिजन और मोहसिन के ससुराल वाले अस्पताल पहुंचे। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन मोहसिन का शव लेकर मेरठ आगे।
इसकी जानकारी मिलने पर मोहसिन के ससुराल वाले भी दिल्ली से मेरठ पहुंचे और शव के अंतिम संस्कार को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा बूझकर शांत किया। इस बीच मोहसिन की विस्फोट में मारे जाने की खबर मिलते ही आसपास के लोग मोहसिन के घर पहुंच गए। पुलिस ने बताया अभी दोनों पक्षों में वार्ता चल रही है। आपसी सहमति के बाद जो भी दोनों पक्षों में निर्णय होगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
मेरठ दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट में मारे गए मेरठ निवासी मोहसिन का शव मेरठ पहुंचा। शव पहुंचते ही घर पर कोहराम मच गया और मोहसिन के अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं सुपुर्द खाक को लेकर मृतक के परिवार व सुसराल वालों के बीच हंगामा।