
कसेरुखेड़ा बाल्मीकि मौहल्ले में महिला को घर में अकेला देख उसका पड़ोसी घुस गया। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकते करते हुए छेडछाड़ करनी शुरू कर दी। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए आरोपी महिला को धमकी देता हुआ भाग गया। महिला ने आरोपी के खिलाफ एसएसपी के यहां प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। लालकुर्ती थाना क्षेत्र के कसेरुखेड़ा बाल्मीकि मौहल्ला निवासी महिला ने बताया कि वह किराए के मकान में रहती है। उसी के बराबर में एक व्यक्ति भी किराए पर रहता है।
उसका पति 1 अक्टूबर को ग्राम कोठा किठौर काम से गया था। वह घर पर अकेली थी, तभी देर रात उसका पड़ौसी मौका देखकर घर घुस गया और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए अश्लील हरकत करना लगा। उसके विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग आए तो आरोपी धमकी देता हुआ भाग गया।
गुरुवार को सुबह पति के आने पर महिला ने पूरी घटना की जानकारी दी। पीडिता व उसके पति द्वारा आरोपी से शिकायत की तो आरोपी व उसके परिवार वालों ने मारपीट करते हुए भगा दिया। जिसकी शिकायत पीड़िता ने थाना पुलिस से की लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।