
Meerut News: आगामी 5 सितम्बर से हुआंगझू चीन में आयोजित एशिया हाकी कप में मेरठ की शिवानी शर्मा अंपायरिंग करती नजर आएगी। शिवानी शर्मा पिछले 4 वर्षो से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंपायरिंग कर रही है। हॉकी कोच प्रदीप चिन्योटी ने बताया हुआंगझू चीन में 5 सितंबर से आयोजित एशिया हाकी कप में अंपायर नियुक्त की गई है। शिवानी शर्मा पिछले 4 वर्षो से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंपायरिंग कर रही है।
जूनियर एशिया कप मस्कट में अंपायरिंग कर चुकी हैं
आपको बता दें कि इससे पूर्व शिवानी शर्मा जूनियर एशिया कप मस्कट में अंपायरिंग कर चुकी है। शिवानी शर्मा ने अपने हाकी जीवन की शुरुआत एन ए एस कालिज हाकी मैदान से की है।उ नके के प्रशिक्षण में शिवानी शर्मा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर चुकी है ।अंपायरिंग का प्रशिक्षण भी शिवानी शर्मा ने उनसे ही लिया है।
इन लोगों ने दी शुभकामनाएं
वही शिवानी शर्मा के एशिया कप में अंपायर नियुक्त होने पर हाकी संघ के अध्यक्ष विवेक कोहली, प्रबंधन सचिव राजेंद्र शर्मा, अमित शर्मा, पंकज शर्मा, प्राचार्य मनोज अग्रवाल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत त्यागी, रजनीश कौशल, क्रीड़ा सचिव संजय दलाल, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जीतेन्द्र यादव, लोकेश वत्स, नवनीत वत्स, राष्ट्रीय अंपायर तजमुल जैदी, प्रभा ठाकुर, संदीप चौधरी, भूपेश कुमार, शिवा भारद्वाज, मनोज कुमार, प्रफुल त्यागी, दिव्या कौशिक आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।