Meghalaya murder case: इंदौर के राजा रघुवंशी के मर्डर केस के सस्पेंस से आखिर पर्दा उठ गया है. पुलिस ने बडा खुलासा करते हुए बताया है कि राजा मर्डर में उसकी पत्नी का ही हाथ है. आपको बता दें कि करीब एक माह पूर्व ही राजा और सोनम गुप्ता की शादी हुय़ी थी. दोनों मेघालय की वादियों में हनीमून के लिए गए थे. लेकिन राजा को क्या पता था. ये हनीमून उसकी जिंदगी का आखरी लम्हा बन जाएगा. पुलिस मृतक राजा की पत्नी सोनम गुप्ता समेंत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है..
क्या बोले मुख्यमंत्री?
मेघालय पुलिस की डीजीपी ने बताया कि राजा का मर्डर किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी सोनम गुप्ता ने ही कराया है.. मर्डर में उसके साथ 3 लोग और शामिल थे.. हत्याकांड को सुलझाने के लिए मेघालय के सीएम कोनराड संगमा ने पुलिस को बधाई दी है. उन्होने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा,मध्य प्रदेश के 3 हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है, महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है और 1 अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान अभी भी जारी है… वेल डन…’
सुपारी देकर कराई थी हत्या
मेघालय पुलिस की डीजीपी आई नोंगरंग ने इस हत्याकांड के सस्पेंस से पर्दा उठाते हुए बताया कि इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी के हत्याकांड में उसकी पत्नी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोप है कि उसने ही एमपी के तीन लोगों को सुपारी देकर अपने पति राजा की हत्या कराई. डीजीपी ने बताया कि एसआईटी ने इस मामले में इंदौर से देर रात दो लोगों गिरफ्तार को पकड़ा था. उनसे पूछताछ में ही सोनम के ठिकाने का पता चला.