Mercury Transit 2026: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 3 नवंबर 2026 को बुध ग्रह स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। यह नक्षत्र राहु के अधीन माना जाता है। बुध का यह परिवर्तन सुबह 5 बजकर 53 मिनट पर होगा। ज्योतिष मान्यताओं के मुताबिक, बुध के इस नक्षत्र परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ सकता है। हालांकि, मिथुन और कन्या समेत 4 राशियों के लिए यह समय अनुकूल रहने की संभावना है। इन राशि वालों को नौकरी, कारोबार और आर्थिक मामलों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि किन राशियों को इस गोचर से लाभ मिलने के संकेत हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध का यह बदलाव कई मामलों में फायदेमंद रह सकता है। बुध आपकी राशि के स्वामी हैं और इस समय पंचम भाव में मौजूद हैं। इसी भाव में रहते हुए उनका नक्षत्र परिवर्तन होगा। इसका असर आपकी सोचने-समझने की क्षमता और फैसले लेने के तरीके पर देखने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अपने काम बेहतर ढंग से पूरा कर पाएंगे। इससे अधिकारियों की नजर में आपकी अच्छी छवि बन सकती है। लेखन, मीडिया, कला और रचनात्मक कामों से जुड़े लोगों को आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए बुध का स्वाति नक्षत्र में जाना धन से जुड़े मामलों में राहत देने वाला हो सकता है। आपकी राशि से बुध का गोचर दूसरे भाव में होगा, जिसे धन और वाणी का स्थान माना जाता है। इस दौरान कमाई बढ़ाने के नए रास्ते मिल सकते हैं। नौकरी करने वाले कुछ लोगों को प्रमोशन या वेतन में बढ़ोतरी की खुशखबरी मिल सकती है। परिवार से जुड़े कारोबार में भी फायदा होने की उम्मीद है। बातचीत के तरीके में सुधार आएगा, जिससे लोगों के साथ आपके रिश्ते बेहतर हो सकते हैं।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन लाभ के नए मौके लेकर आ सकता है। बुध आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में हैं, जिसे आय और लाभ से जोड़कर देखा जाता है। इस दौरान कारोबार करने वाले लोग अपने काम को आगे बढ़ाने की योजना बना सकते हैं। आमदनी में सुधार के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। अनुभवी लोगों की सलाह आपके काम आ सकती है और करियर में आगे बढ़ने की दिशा मिल सकती है।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन मेहनत का फल दिलाने वाला साबित हो सकता है। इस दौरान कामकाज में धीरे-धीरे स्थिरता आने की उम्मीद है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं, नौकरी में ऊंचा पद या नई जिम्मेदारी मिलने के अवसर बन सकते हैं। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आगे चलकर आपके लिए लाभदायक हो सकती है। लगातार प्रयास करते रहना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।