Rani Laxmi Bai Scooty Yojana: योगी सरकार उत्तर प्रदेश की मेधावी छात्राओं को बड़ा तोहफा देने जा रही है। सरकार प्रदेश की उन छात्राओं को स्कूटी देने जा रही है, जिन्होंने परीक्षाओं में टॉप किया है। योगी कैबिनेट से इसका प्रस्ताव पास भी हो गया है। हाल में कैबिनेट में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर योगी सरकार ने अपनी मुहर लगाई है, जिनमें उच्च शिक्षा विभाग के तीन प्रस्ताव भी शामिल हैं। सरकार रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना के तहत प्रदेश में मेधावी छात्राओं को स्कूटी प्रदान करेगी।
इन छात्राओं को मिलेगी स्कूटी
योगी सरकार हर कॉलेज में 2025-26 में पास टॉप 5 प्रतिशत छात्राओं को स्कूटी देगी। आपको बता दें कि, कैबिनेट की बैठक में 16 प्रस्ताव पास किए गए हैं, जिसमें रान लक्ष्मी बाई योजना भी शामिल है। इस योजना में दिव्यांग, शहीद एवं निराश्रित परिवार की छात्राओं को प्राथमिकता मिलेगी।
स्कूटी के साथ पेट्रोल भी मिलेगा
जिन परिवारों की सालाना आय 12 लाख है, ऐसे परिवारों की मैधावी छात्राओं को सराकर स्कूटी तो देगी ही साथ ही साथ उनको 5 लीटर पेट्रोल और हेलमेट भी दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: GATE 2027 Schedule: गेट 2027 परीक्षा का शेड्यूल जारी, 14 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन; जानिए कितनी लगेगी आवेदन फीस
प्रयागराज से सोनभद्र तक बनेगा एक्सप्रेसवे
मेधावी छात्राओं को स्कूटी देने के अलावा कैबिनेट में कई अहम प्रस्तावों को भी मुहर लगी है। इनमें प्रयागराज से सोनभ्रद तक 330 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे भी मंजूर किया गया है। इसके अलावा 117 किमी लंबे विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण को भी हरी झंडी मिल गई है।
कैबिनेट की बैठक में इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को पूर्वींचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे के प्रस्ताव को भी पास कर दिया गया है। इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में राज्यकर, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन, सहकारिता विभाग और परिवहन विभाग के प्रस्तावों को भी मंजूरी मिली है।