तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंथ रेड्डी हर शाम फ्लडलाइट में फुटबॉल की प्रैक्टिस कर रहे हैं, और ये सिर्फ एक मैच की तैयारी नहीं, बल्कि एक बड़ा संदेश है। 13 दिसंबर को जब लियोनेल मेसी हैदराबाद में मैदान पर उतरेंगे, तो उनके सामने सिर्फ कोई आम खिलाड़ी नहीं, बल्कि एक राज्य का CM होगा। सुर्खियां अब मेसी हैदराबाद आए नहीं, बल्कि मेसी vs रेवंथ रेड्डी हो चुकी हैं। खुद को दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉलर के सामने उतारना हिम्मत का काम है, और रेड्डी जानते हैं कि हर पास, हर किक और हर गलती सोशल मीडिया पर वायरल होगी। इसलिए वे रात तक अभ्यास कर रहे हैं ताकि दुनिया यह न कहे कि तैयारी में कमी थी।
राजनीति में खेल की शक्ति का इस्तेमाल
रेवंथ रेड्डी बचपन में फुटबॉल खेल चुके हैं और अब इसका इस्तेमाल एक नए राजनीतिक ब्रांड के रूप में कर रहे हैं. F.A.S.T यानी Fit, Assertive, Strategic, Tough. यह उनकी तेलंगाना राइजिंग 2047 पहल से भी जुड़ता है, जिसमें खेल को पढ़ाई की बाधा नहीं, बल्कि करियर का मौका माना जा रहा है. हैदराबाद में इससे पहले भी खिलाड़ी नेता बने अजहरुद्दीन, ओवैसी, किरण कुमार रेड्डी लेकिन खेल के मैदान में खुद मुकाबला करना किसी CM ने नहीं किया. रेड्डी दिखा रहे हैं कि वे सिर्फ भाषण नहीं, बल्कि मैदान में उतरकर भी नेतृत्व कर सकते हैं.
मेसी का सामना, लेकिन असली लक्ष्य युवा पीढ़ी से जुड़ना
फुटबॉल वैश्विक खेल है सड़क पर भी खेला जा सकता है, किसी भी आम इंसान का खेल. इसलिए जब CM खुद मैदान पर उतरते हैं, तो वे Gen-Z को सीधा संदेश देते है तंदुरुस्ती, टीमवर्क और मेहनत ही असली पहचान है. राजनीति की तुलना में 30 सेकंड का वायरल फुटबॉल क्लिप आज युवाओं पर ज्यादा असर डालता है. यही वजह है कि रेड्डी खुद को ऑल वर्क, ऑल प्ले वाले CM के रूप में पेश कर रहे हैं, जो इंस्टाग्राम जेनरेशन की भाषा में उनसे सीधा जुड़ने का तरीका है.
इसे भी पढ़ें : चटगांव में बजा Bangladesh का धमाका, Ireland 38 गेंद पहले ढेर, आखिर कैसे जीती निर्णायक जंग?
हैदराबाद को ‘स्पोर्ट्स हब’ बनाने की बड़ी चाल
यह मैच सिर्फ एक शो नहीं ये मास्टरस्ट्रोक है। पिछली सरकार के महंगे रेसिंग इवेंट के मुकाबले इसे “आम आदमी के खेल” के रूप में दिखाया जा रहा है। 2026 FIFA World Cup के कुछ महीने पहले यह इवेंट तेलंगाना को वैश्विक स्पोर्ट्स मैप पर ला सकता है। भारत 2036 ओलंपिक की बोली की तैयारी कर रहा है, और रेड्डी हैदराबाद को उस स्पोर्ट्स इकोनॉमी में शामिल कर रहे हैं। पुराने हैदराबाद के लिए भी यह भावनात्मक पल है जब 1956 के ओलंपिक में भारतीय टीम में 8 खिलाड़ी हैदराबाद से थे। RR9 vs LM10 उसी सुनहरे दौर का सम्मान भी है।