Priyanka-Nick At Met Gala 2025 : साल 2025 के सबसे बड़े इवेंट्स में से एक 'मेट गाला' ( Met Gala 2025) का शानदार आयोजन 5 मई से शुरू हो गया है. हर साल की तरह इस साल भी मेट गाला में कुछ अलग देखने को मिल रहा है. बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक कई बड़े - बड़े सितारे डेब्यू करते नजर आ रहे हैं. न्यूयॉर्क में चल रहे 'मेट गाला 2025' इवेंट में ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) जिनको भारत के फैंस देसी गर्ल के नाम से जानते हैं उन्होंने भी अपने जीवनसाथी और हॉलीवुड के सेलेब्रिटी निक जोनस (Nick Jonas)के साथ धमाकेदार एंट्री की.
पब्लिक में किया दोनों ने किस
हर बार की तरह प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपने चाहने वालों को निराश नहीं किया Black and White के कलर कॉम्बिनेशन की रेट्रो हॉलीवुड ग्लैमर को फ्लॉन्ट करते हुए ''प्रियंका और निक'' ने पब्लिक में एक दूसरे को प्यार से देखा और किस किया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. प्रियंका और निक ने अपने फैंस को अपने लुक्स से काफी प्रभावित क्या, दोनों के स्टाइल से किसी की भी नज़रें इधर से उधर नहीं होती.
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने रेड कारपेट पर धूम मचा दी. कैमरे के सामने दोनों ने कमाल के पोज दिए. फैंस की नजरें इस कपल से हट ही नहीं रहीं. वहीं सोशल मीडिया पर फैन पेज द्वारा दोनों के फोटोज और वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है. जिसमें जब दोनों एक- दूसरे को किस कर रहे हैं वह वीडियो सुर्खियों में है.
प्रियंका ने पहना 241 कैरेट हीरो का हार
मेट गाला 2025 के इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ने Black and White ड्रेस केरी किया जिसको कंप्लीट करने के लिए प्रियंका ने बुलगारी नेकपीस पहना जिसमें 241 कैरेट हीरे लगे हुए थे, जो देखने में भी काफी बेशकीमती था. अपने इस लुक को ओर भी शानदार बनाने के लिए उन्होंने हेट भी पहनी थी.