Shah Rukh Khan At Met Gala 2025 : साल 2025 का सबसे बड़ा इवेंट 'मेट गाला 2025' (Met Gala) 5 मई से शुरू हो चुका है. जिसमें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री के कई दिग्गज सुपरस्टार शामिल हो रहे हैं. जिसमें से एक हैं किंग खान यानी सभी के फेवरेट शाहरुख खान (Shah Rukh Khan). जिन्होंने रेड कारेपट आते ही सभी को चौंका दिया. जैसे फैंस को उनसे उम्मीदें थी शाहरुख खान ( Shah Rukh Khan) उससे भी ज्यादा उनकी उम्मीदों पर खरे उतरे.
प्रिंस बनकर आए शाहरुख खान
रेड कारपेट पर किंग खान ने बेहद ही डैशिंग लुक के साथ एंट्री कर सभी को अपनी दीवाना बना दिया. फेमस डिजाइनर सब्यसाची के द्वारा डिजाइन की गई ज्वेलरी और ऑल ब्लैक ऑउटफिट में शाहरुख का हर तरह जवला बिखर रहा था. शाहरुख बिलकुल किसी प्रिंस की तरह नज़र आ रहे थे. जिसकी वीडियोज से लेकर फोटो सभी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं. वहीं कुछ लोग शाहरुख के इस नए लुक को देख उन्हें पहचान ही नहीं पा रहे हैं.
तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में शाहरुख खान मेट गाला 2025 के रेड कारपेट पर खुद को इंट्रोड्यूस करते दिख रहे हैं. फैंस को हैरानी तो जब हुई जब उन्होंने अपने कमाल के अंदाज में कहा - ''मैं शाहरुख हूं''. भला या भी बताने की बात है आखिर ऐसा कौन है जो 'पठान' शाहरुख खान को नहीं जानता . भारत देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी उनका डंका बजता है.
शाहरुख अपने लुक की कि चर्चा
रिपोर्टर से बात -चीत के दौरान अपने लुक के बारे में शाहरुख ने बताया कि - ''यह लुक मेरे डिजाइनर सब्यासाची का आइडिया था'' . जिसे एक्सप्रेशन ऑफ फ्रीडम ( Express of freedom) नाम दिया है. रिपोर्टर ने उनसे दूसरा सवाल पूछा - क्या आपने पहले कभी इसके बारे में सोचा या पहले से ही इसको लेकर एक सोच थी. जिसको आपने कभी टेस्ट न किया हो ? जिसपर जवाब में शाहरुख ने कहा - 'मुझे भी इस बारे में अभी पता चला है'. पिछले दिनों से ही में यह सोच रहा था कि एक अभिनेता के तौर पर यह कैसा रहेगा, जो अब काफी दिलचस्प है.