Meta Glasses: मेटा ने अपने खास इवेंट मेटा कनेक्ट 2026 में नया Meta VR Glasses पेश कर दिया है। कंपनी के CEO मार्क जुकरबर्ग ने Meta Connect 2026 इवेंट में इस डिवाइस को दिखाया। पुराने भारी -भरकम VR हेडसेट्स के मुकाबले यह काफी हल्का और दिखने में नॉर्मल चश्मे जैसा है। इसका वजन सिर्फ 100 ग्राम के करीब है।
5K डिस्प्ले और साउंड
इन VR Glasses में 5K माइक्रो-OLED डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही बेहतर वीडियो और ऑडियो अनुभव के लिए Dolby Vision और Dolby Atmos का सपोर्ट है। इसमें आई और हैंड ट्रैकिंग तकनीक है, जिससे बिना किसी अलग कंट्रोलर के केवल हाथों के इशारों से भी कई काम किए जा सकेंगे।
IMAX और सिनेमा एक्सपीरियंस
यह दुनिया का पहला IMAX Enchanced सर्टिफाइड VR डिवाइस है। इस पर Disney+ की Marvel फिल्में 3D में देखी जा सकेंगी। इसके अलावा Prime Video, Youtube, ESPN और Crunchyroll जैसे प्लेटफॉर्म का सपोर्ट भी मिलेगा।
घर बैठे स्टेडियम का अहसास
स्पोर्ट्स देखने वालों के लिए भी Meta ने खास एक्सपीरिएंस तैयार किया है। कंपनी ESPN, MLB, NBC Sports, TNT Sports और UFC समेत अन्य पार्टनर्स के साथ काम कर रही है. Meta के मुताबिक लॉन्च के बाद हर साल 100 से ज्यादा इमर्सिव लाइव स्पोर्ट्स इवेंट्स उपलब्ध कराने की योजना है, जिनमें दर्शक 180-डिग्री व्यू और वर्चुअल फ्रंट-रो सीट जैसा अनुभव पा सकेंगे।
यह भी पढ़ें: Google Earning Model: लगभग सब कुछ फ्री, फिर भी गूगल कैसे करता है अरबों की कमाई? जानिए कंपनी की कमाई का सीक्रेट
गेमिंग और AI एजेंट
लॉन्च के समय 75 से ज्यादा हैंड जेस्चर गेम्स और Xbox Cloud Gaming का सपोर्ट मिलेगा। इसमें मेटा का Muse AI एजेंट भी दिया गया है, जिससे आप सामने दिख रही चीजों के बारे में सवाल पूछ सकते हैं।
कितनी है कीमत
Meta VR Glasses की शुरुआती कीमत 1,299.99 डॉलर है। इसे Spring 2027 में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि भारत में यह कब लॉन्च होगा और इसकी कीमत क्या होगी, फिलहाल कंपनी ने इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।