Meta Plus Subscription: सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। मेटा ने अपने तीन सबसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म्स फेसबुक , इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप के लिए नया 'प्लस' पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च कर दिया है। अब आपको इन तीनों ऐप्स के प्लस वर्जन को यूज करने के लिए पैसे देने होंगे। मेटा ने ये प्लान दुनियाभर में मौजूद यूजर्स के लिए किए है, इनमें भारत का भी नाम शामिल है।
मुफ्त वर्जन में नहीं मिलेंगे फीचर्स
आपको बता दें कि इससे पहले मैसेंजिंग ऐप एक्स(X)भी ऐसा ही कुछ कदम उठा चुका है, जिससे उसकी कमाई में इजाफा हुआ। अब मेटा भी अपने ऐप्स के लिए प्लस वर्जन लेकर आया है, जिससे मेटा की कमाई में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। बता दें, फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप के प्लस वर्जन को सब्सक्राइबर करने वाले यूजर्स को कुछ खास टूल्स और कस्टमाइजेशन फीचर्स मिलेंगे। मुफ्त वर्जन में अब ये टूल्स और फीचर्स नहीं दिए जाएंगे।
मंथली प्लान्स की कीमतें
आपको बता दें कि फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप यूजर्स को अब प्रीमियम फीचर्स के लिए मंथली प्लान लेना पड़ेगा। फेसबुक प्लस और इंस्टाग्राम प्लस के लिए यूजर्स को हर महीने 3.99 डॉलर यानी करीब 387 रुपये देने होंगे। वहीं वॉट्सऐप प्लस के लिए हर महीने 2.99 डॉलर (यानी करीब 290 रुपये) का भुगतान करना होगा। हालांकि मेटा ने फिलहाल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इन प्लान्स की कीमतों का ऐलान किया है। Meta ने अभी भारत के लिए मंथली प्लान की कीमतें की घोषणा नहीं की है।
यह भी पढ़ें: BSNL का महाधमाका: मात्र ₹51 में मिलेगा रोज 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, जानें डिटेल्स
'प्लस' वर्जन में क्या खास फीचर्स मिलेंगे
आपको बता दें कि जो यूजर्स पेड सब्सक्रिप्शन को चुनेंगे, उन्हें कई खास टूल्स और कस्टमाइजेशन फीचर्स मिलेंगे। वॉट्सऐप प्लस में सबसे ज्यादा ध्यान पर्सनल मैसेजिंग और कस्टमाइजेशन पर दिया गया है। वॉट्सऐप सब्सक्राइबर्स को कस्टमाइज थीम, अलग-अलग तरह की रिंगटोन, बेहद खास स्टिकर्स और ज्यादा चैट्स को पिन करने का फीचर मिलेगा। अभी तक यूजर्स सिर्फ 3 चैट्स को पिन कर सकते हैं। फेसबुक और इंस्टाग्राम प्लस में भी यूजर्स को एडवांस टूल्स और बेहतर कस्टमाइजेशन फीचर्स दिए जाएंगे।
'प्लस' प्लान पूरी तरह से ऑप्शनल
आपको बता दें कि फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप का जो वर्जन आप अभी इस्तेमाल कर रहे हैं, वो बिल्कुल मुफ्त रहेगा। उसके लिए आपको एक भी रुपया नहीं देना है। मेटा का यह 'प्लस' प्लान पूरी तरह से ऑप्शनल है। हालांकि, जो नए और एडवांस फीचर्स 'प्लस' वर्जन के तहत पेश किए गए हैं, वे मुफ्त में इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को नहीं मिलेंगे।