Metro Railway Vacancy: मेट्रो रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां क्योंकि कोलकाता मेट्रो रेलवे ने विभिन्न तकनीकी ट्रेडों में अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के जरिए 120 पदों से ज्यादा को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 दिसंबर से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 22 जनवरी 2026 तय की गई है।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि जारी अधिसूचना के मुताबिक चार तकनीकी ट्रेडों में कुल 128 एक्ट अप्रेंटिस पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, इनमें फिटर के 82 पद, इलेक्ट्रीशियन के 28 पद, इंजीनियर के 9 पद और वेल्डर (गैस और इलेक्ट्रिक) के 9 पद शामिल हैं ।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले कोलकाता मेट्रो रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. यदि आप नए यूज़र हैं, तो पहले रजिस्ट्रेशन करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है और 10वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इसके साथ ही चयनित ट्रेड से संबंधित आईटीआई प्रमाणपत्र भी आवश्यक है। वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग वालों को सरकारी नियमानुसार छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
वहीं आवेदन शुल्क की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग और सभी महिला उम्मीदवारों को शुल्क में पूरी छूट दी गई है। आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन मोड में ही जमा किया जाएगा।