MG Hector Blackstorm & Snowstorm Launch: एमजी मोटर इंडिया ने अपनी लोकप्रिय SUV Hector के दो नए स्पेशल एडिशन Blackstorm और Snowstorm को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इन दोनों मॉडल की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 20 लाख रुपये रखी गई है। यह लिमिटेड रन-मॉडल है, जिन्हें खास तौर पर उन खरीदारों के लिए डिजाइन किया गया है, जो रेगुलर हेक्टर के मुकाबले ज्यादा अलग, एग्रेसिव और प्रीमियम लुक चाहते हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
यह दोनों मॉडल सिर्फ 5-सीटर कॉन्फ्रिगरेशन में उपलब्ध है। इनमें मैनुअल ट्रांसमिशन या डीजल इंजन का विकल्प नहीं दिया गया है। दोनों कारों में 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। इंजन या परफॉर्मेंस में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है।
MG Hector Blackstorm के फीचर्स
MG Hector Blackstorm उन लोगों के लिए है, जो डार्क और एग्रेसिव लुक को पसंद करते हैं। इसमें Starry Black Exterior Paint के साथ Dark Theme देखने को मिलती है। इसमें गनमेटल फिनिश और रेड एक्सेंट्स दिए गए है। साथ ही इसमें 14 इंच की बड़ी पोर्ट्रेट टचस्क्रीन, वायरलेस एप्पल कारप्ले और Android Auto, वायरलेस फोन चार्जर और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Blackstorm Edition का फोकस मुख्य रूप से Styling और Visual Appeal को अलग बनाने पर है।
यह भी पढ़ें: Tata New Launch: टेस्टिंग के दौरान नजर आई Tata की Avinya X, जानें कब होगी लॉन्च?
MG Hector Snowstorm के फीचर्स
MG Hector Snowstorm उन लोगों के लिए डिजाइन की गई है, जिन्हें लाइट और प्रीमियम लुक पसंद है। इसका Exterior White Theme पर आधारित है। इसमें एडिशन स्पेसिफिक एक्सेसरीज दिए गए हैं। इसमें 14-inch HD Portrait Infotainment Screen, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें ABS, EBD, Electronic Stability Control, Traction Control और Level 2 ADAS जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
कितनी है कीमत
आपको बता दें कि दोनों स्पेशल एडिशन की कीमत 20 लाख रुपये एक्स शोरूम है। जो रेगुलर टॉप स्पेक्ट्रम Savvy Pro CVT वेरिएंट से करीब 35000 रुपये ज्यादा है। बता दें, ये नए स्पेशल एडिशन बिना किसी मैकेनिकल बदलाव के केवल अपने अनोखे एक्सटीरियर और इंटीरियर लुक और लिमेटेड एडिशन के साथ बाजार में पेश किए गए हैं।