MG Hector Tomahawk EV: जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने अपनी नई ऑल इलेक्ट्रिक एसयूवी MG Hector Tomahawk EV की डिलीवरी आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। अगस्त में लॉन्च हुई यह एडवांस्ड इलेक्ट्रिक कार 5-सीटर और 7-सीटर ऑप्शंस में उपलब्ध है। अगर आप बड़ी फैमिली के लिए ज्यादा स्पेस, प्रीमियर इंटीरियर और लंबी रेज वाली ईवी लेना चाहते हैं, तो यह एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं और इसकी कीमत कितनी है।
कितनी है कीमत
बता दें कि कार के बेस वेरिएंट की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 19.49 लाख रुपये है, जो टॉप वेरिएंट के लिए 23.49 लाख रुपये तक जाती है।
इसके साथ ही एमजी ने अपनी अनोखी बैटरी-ऐज-ए-सर्विस स्कीम का फायदा भी इस कार में दिया है। बता दें कि BaaS कार्यक्रम के तहत ग्राहक ये कार केवल 13.99 लाख के स्टार्टिंग प्राइस पर खरीद सकते हैं और 4.90 रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से बैटरी रेंटल का पूरा भुगतान कर सकते हैं।
500 KM से ज्यादा की मिलेगी रेंज
एमजी हेक्टर टोमाहॉक ईवी वाकई एक दमदार गाड़ी है। इसकी परफॉर्मेंस बेहद शानदार है। इसमें 69.2 kWh का एडवांस एलएफपी बैटरी पैक दिया गया है। जो एक इलेक्ट्रिक मोटर से जुड़ा है।
ये पूरा सेटअप 204 एचपी की पावर और 310 एनएम का टॉर्क बनाता है। एक बार फुल चार्ज होने पर ये गाड़ी 517 किलोमीटर की जबरदस्त ड्राइविंग रेंज देती है। इस गाड़ी की खास बात ये भी है कि यह गाड़ी मात्र 8.2 सेकेंड में 0 से 100 KM/H की रफ्तार तक पहुंच जाती है।
कार में मिलेगी फास्ट चार्जिंग की सुविधा
चार्जिंग टाइम की बात करें तो इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसमें 90 kW डीसी फास्ट चार्जिंग की सुविधा है। फास्ट चार्जर की मदद से ये कार 35 मिनट में 30 से 80 प्रतिक्षत तक चार्ज हो सकती है। वहीं 7.4 kW एसी होम चार्जर से इसे फुल चार्ज होने में करीब 12.5 घंटे का समय लग सकता है।
क्या है इस कार की सबसे बड़ी खासियत
इस कार की सबसे बड़ी खासियत है बाईडायरेक्शनल चार्जिंग क्षमता। इसमें व्हीकल-टू लोड, व्हीकल-टू होम जैसी तकनीक है। अगर आपके घर का पावर कट होता है तो यह कार आपके लिए इन्वर्टर का काम भी कर सकेगी।
यह भी पढ़ें: त्योहारी सीजन से पहले झटका! Skoda ने बढ़ाई कारों की कीमतें, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
कार का केबिन भी है बेहद लग्जरी
एमजी हेक्टर टोकाहॉक ईवी का केबिन भी बेहद लग्जरी है। इसमें कई एडवांस फीचर दिए गए है। केबिन के डैशबोर्ड पर लगा सेगमेंट का सबसे बड़ा 15.6 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट कर सकता है।