MG Hector Tomahawk EV: अगर आप इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं और आपको फ्यूचरिस्टिक फीचर्स के साथ-साथ दमदार परफॉर्मेंस वाली एसयूवी की तलाश में है, तो MG Hector Tomahawk EV शानदार विकल्प हो सकती है। यह इलेक्ट्रिक SUV 5-सीटर और 7-सीटर दोनों ऑप्शन मौजूद हैं। इस कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 19.49 लाख रुपये रखी गई है।
बैटरी और रेंज
इसमें 69.2 kWh क्षमता का बड़ा बैटरी पैक और 204 bph की पावर जनरेट करने वाली इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर 517 किमी से ज्यादा की दूरी तय कर सकती है।
स्मार्ट केबिन
MG Hector Tomahawk EV में 15.6 इंच की बड़ी टचस्क्रीन दी गई है। जिससे ADAS और हेडलैंप समेत लगभग सभी जरूरी सिस्टम कंट्रोल होते हैं। इसमें ज्यादातर फंक्शन टचस्क्रीन में मिलने की वदह से फिजिकल बटन काफी कम कर दिए गए हैं।
स्मार्ट जेस्चर कंट्रोल
इस इलेक्ट्रिक SUV में जेस्चर कंट्रोल भी दिया गया है। यानि आप स्क्रीन पर हाथ रखे बिना कंट्रोल बदल सकते हैं। 2 उंगलियों से स्वाइप करके AC का तापमान और स्पीड बदली जा सकती है। 3 उंगलियों के स्वाइप से ऑडियो वॉल्यूम कंट्रोल होता है। इसके अलावा कुछ जेस्चर से कार को स्लीप मोड में भी डाला जा सकता है। खास बात यह है कि इन जेस्चर को काम करने के लिए स्क्रीन को फिजिकली टच करना जरूरी है, केवल स्क्रीन के सामने हाथ हिलाने से यह फीचर काम नहीं करता।
V2H और V2L फीचर्स
इस एसयूवी में एक खास फीचर Vehicle-to-Home (V2H) है। इससे पावर कट या इमरजेंसी की स्थिति में कार की बैटरी से पूरे घर के जरूरी बिजली उपकरणों को चलाया जा सकता है। इसके अलावा इसमें Vehicle-to-Load (V2L) की सुविधा भी मिलती है, जिससे आउटडोर ट्रैवल या कैंपिंग के दौरान गैजेट्स, ओवन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस को चार्ज व ऑपरेट किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Mahindra Thar Facelift: नए अवतार में आ रही महिंद्रा थार, सेफ्टी में मिलेगा ये बड़ा अपडेट; जानें कब होगी लॉन्च
कार के नीचे का हिस्सा भी देख सकेंगे
इसमें 360-डिग्री कैमरा के साथ एक खास Transparent View फीचर भी दिया गया है।इसकी मदद से ड्राइवर को कार के नीचे का हिस्सा देखने में मदद मिलती है। जिससे खराब रास्तों, पत्थरों और बड़े गड्ढों से गाड़ी को सुरक्षित निकाला जा सके।
हर जरूरत के लिए स्पेशल ड्राइव मोड
Hector Tomahawk EV में अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से कई खास ड्राइविंग और केबिन मोड दिए गए हैं। इनमें Nap, Pro Pet, Valet और Camp & Quiet Cabin जैसे मोड शामिल हैं। Nap मोड केबिन का मौहाल शांत कर लाइट्स धीमी कर देता है ताकि आप सफर के दौरान आराम कर सकें। Pro Pet मोड कार में अकेले छूटे पालतू जानवरों के लिए केबिन का तापमान अनुकूल रखता है। Camp & Quiet Cabin मोड में आउटडोर कैंपिंग में बैटरी पावर देने और शांतिपूर्ण सफर के लिए विशेष सेटिंग्स दी गई है और Valet मोड में जब कार किसी दूसरे ड्राइवर या वैले को सौंपी जाती है, तब डेटा और स्पीड सुरक्षा बनाए रखने में मदद करता है।