MG New Launch: भारत के सड़कों पर MG Motor की एक नई SUV धमाका करने के लिए तैयार है। हाल ही में MG की आगामी SUV, जिसे एमजी Starlight 560 नाम से पेश कर सकती है, उसको गुजरात के वडोदरा में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। वैसे तो टेस्टिंग के दौरान यह गाड़ी भारी कवर में नजर आई, लेकिन इसके कुछ डिजाइन साफ दिखाई दे गए। तो आइए विस्तार से जानते हैं इस नई एसयूवी का डिजाइन कैसा है।
टेस्टिंग के दौरान बोल्ड डिजाइन का चला पता
टेस्टिंग के दौरान दिखी कार से इसके बड़े और बोल्ड डिजाइन का पता चलता है। सामने की तरफ चौकोर डिजाइन और स्प्लिट हेडलाइट इसे मॉडर्न लुक देते हैं। वहीं, पतली एलईडी लाइट्स इसे और अट्रैक्टिव बनाती हैं। पीछे की तरफ कनेक्टेड एलईडी टेललाइट दी जा सकती है, जो आजकल काफी पसंद की जा रही है।
व्हीलबेस 60 मिमी लंबा
इसकी लंबाई लगभग 4.7 मीटर है, जो इसे Mahindra XUV 7XO और Tata Safari जैसी खिलाड़ियों के मुकाबले खड़ा करती है। इसका व्हीलबेस लगभग 60 मिमी ज्यादा बताया जा रहा है। लंबे व्हीलबेस का फायदा यह होता है कि अंदर बैठने वालों को ज्यादा जगह मिलती है और पीछे बैठने वाले लोगों को आराम मिलता है।
यह भी पढ़ें: Maruti New Launch: नए अवतार में आ रही है मारुति की सबसे चहेती SUV Maruti Brezza, जानें क्या होगा खास
MG Starlight 560 फीचर्स
MG Starlight 560 में कई मॉडर्न फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसमें 12.8-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, डिजिटल क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ और ADAS लेवल-2 जैसे आधुनिक फीचर्स मिल सकते हैं। यह कार 5-सीटर और 7-सीटर दोनों विकल्पों में आ सकती है।
MG Starlight 560 इंजन
इंजन की बात करें तो इसमें इलेक्ट्रिक और प्लग इन हाइब्रिड दोनों विकल्प मिल सकते हैं। ग्लोबल मॉडल करीब 197 बीएचपी पावर और 230 एनएम टॉर्क देता है। अगर यही इंजन भारत में आता है तो यह पावर और माइलेज दोनों में अच्छा साबित हो सकता है।