Mini Countryman Launched: मिनी इंडिया ने भारतीय बाजार में अपने प्रमुख नई ऑल-इलेक्ट्रिक Mini Countryman SE All4 को लॉन्च किया है। यह मॉडल पूरी तरह से निर्मित इकाई यानी कंप्लीटली बिल्ट यूनिट (CBU) के रूप में आता है और अब मिनी डीलरशिप पर बुकिंग के लिए उपलब्ध है। Countryman All4 में नई ग्रिल और अलग लुक वाले हेडलैम्प दिए गए हैं। 2025 Mini Countryman SE All4 में कंपनी ने कई डिजाइन अपडेट किए हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इस एसयूवी में क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं और इसे किस कीमत पर लॉन्च किया गया है।
एसयूवी की कीमत
आपको बता दें कि Mini Countryman SE All4 को दो कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है, जिसमें Legend Grey और Midnight Black कलर उपलब्ध है, दोनों में Jet Black रूफ और मिरर कैप्स शामिल हैं। वहीं इसके कीमत की बात करें, तो इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 66.90 लाख रुपये रखी गई है। साथ ही इसके LED DRLs, हेडलाइट्स और टेललाइट्स में कस्टमाइज़ेबल सिग्नेचर मोड्स दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: Tata New Launch: टाटा सिएरा का पहला टीजर आया, भारत में इस दिन होगी लॉन्च
बैटरी और परफॉर्मेंस
नई Countryman SE All4 में 66.45kWh की बैटरी और डुअल मोटर सेटअप दिया गया है, जो मिलकर 313hp की पावर और 494Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह SUV सिर्फ 5.6 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 180 किमी प्रति घंटा है। इसकी WLTP रेंज 440 किमी तक बताई गई है। 130kW DC फास्ट चार्जिंग से बैटरी को 10% से 80% तक चार्ज करने में सिर्फ 29 मिनट लगते हैं।
सेफ्टी फीचर्स
नई Countryman SE All4 में कैबिन के अंदर JCW-विशिष्ट डिजाइन एलिमेंट्स देखने को मिलते हैं, जैसे स्पोर्टी स्टीयरिंग व्हील, सीट्स और ट्रिम्स। इसमें इलेक्ट्रिक ड्राइवर सीट, रिसाइकल्ड 2D निटेड फैब्रिक लाइनिंग, एम्बिएंट लाइटिंग और पैनोरमिक ग्लास रूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें मल्टीपल एयरबैग्स और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) मौजूद है।