Mirzapur The Movie Box Office : पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा स्टारर 'मिर्जापुर द मूवी' ने सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के बाद से फिल्म की कमाई लगातार चर्चा में है. अब फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को लेकर एक और बड़ा आंकड़ा सामने आया है, जिसके मुताबिक यह 2026 की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है.
24 दिनों में शानदार प्रॉफिट
रिपोर्ट के अनुसार, 'मिर्जापुर द मूवी' ने रिलीज के 24 दिनों में अपने बजट के मुकाबले करीब 267 फीसदी प्रॉफिट दर्ज किया है. फिल्म की कमाई और लागत के आंकड़ों को देखते हुए इसे इस साल की चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म बताया जा रहा है। खास बात यह है कि फिल्म ने रिलीज के कई हफ्तों बाद भी दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रखी है.
कहानी और स्टारकास्ट का मिला फायदा
फिल्म को लोकप्रिय 'मिर्जापुर' फ्रेंचाइजी से जोड़कर देखा गया है. पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा जैसे कलाकारों की वापसी ने दर्शकों के बीच पहले से उत्सुकता पैदा की थी। फिल्म में फ्रेंचाइजी के जाने-पहचाने किरदारों और नए सिनेमाई अंदाज को आगे बढ़ाने की कोशिश की गई है.
ये भी पढ़ें - Hanuman Ansh Box Office: 52वें दिन भी छाई फिल्म, वर्ल्डवाइड 400 करोड़ पार; कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड पीछे
दर्शकों के बीच बना रहा क्रेज
फिल्म की रिलीज से पहले ही 'मिर्जापुर' के प्रशंसकों के बीच इसे लेकर काफी चर्चा थी. सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद भी सोशल मीडिया और दर्शकों के बीच फिल्म से जुड़ी बातें लगातार सामने आती रहीं। यही वजह रही कि फिल्म लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर कारोबार करती रही.
2026 की सफल फिल्मों में नाम
24 दिनों में 267 फीसदी प्रॉफिट के आंकड़े ने 'मिर्जापुर द मूवी' को इस साल की चर्चित फिल्मों में शामिल कर दिया है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन यह दिखाता है कि लोकप्रिय फ्रेंचाइजी और मजबूत फैन बेस का फायदा फिल्मों को सिनेमाघरों में मिल सकता है.