Mirzapur The Movie Day 1 Box Office: ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर धाक ज़माने के बाद मिर्ज़ापुर सीरीज पर अब बड़े पर्दे पर मूवी के रूप में शुक्रवार को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है। मिर्ज़ापुर के फैंस इस मूवी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। इस फ़िल्म का इतना हाईप क्रिएट किया गया कि इसकी एडवांस बुकिंग धड़ल्ले से हुई। ऐसे में ये क़यास लगाई जा रही है कि बॉक्स ऑफिस पर ये फ़िल्म ज़बरदस्त ओपनिंग करेगी। चलिए अब आपको बताते हैं कि पहले ये फ़िल्म कैसी कमाई कर रही है और इसकी ऑक्यूपेंसी कितनी है।
मिर्ज़ापुर द मूवी की कितनी हुई एडवांस बुकिंग
सैकनिल्क के आंकड़ों की मानें को इस फ़िल्म ने रिलीज़ के पहले दिन ही हिंदी 2डी फ़ॉर्मेट में 3 लाख 25 हज़ार 635 टिकट बेचे हैं।
वहीं तेलुगु में इसके 2डी फ़ॉर्मेट में पहले दिन 2 हज़ार 492 टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई है। इसी के साथ ही मिर्ज़ापुर द मूवी ने बिना ब्लॉक सीटों के प्री सेल में 9.19 करोड़ की ज़बरदस्त कमाई की है।
जबकि ब्लॉक सीटों के साथ इसका एडवांस बुकिंग कलेक्शन 12.55 करोड़ रुपए हुआ है।
कैसी रह सकती है मिर्ज़ापुर की ओपनिंग डे की कमाई
मिर्ज़ापुर द मूवी एडवांस बुकिंग से ही लगभग 12 करोड़ से ज़्यादा कमा चुकी है। ऐसे में सैकनिल्क के मुताबिक़ ये फ़िल्म अपने ओपनिंग डे में लगभग 20 से 25 करोड़ की कमाई कर सकती है। अगर लोगों का रिस्पॉस ऐसा ही मिलता रहा तो शायद ये फ़िल्म 30 करोड़ के आंकड़े को भी छू सकती है। हालांकि सही आंकड़े आज रात तक ही पता चल सकेंगे।
यह भी पढ़ें: Hanuman Ansh : अब दुनियाभर में पहुंचेगी आध्यात्मिक कहानी, इस तारीख को होगी रिलीज
मिर्ज़ापुर द मूवी की स्टार कास्ट
मिर्ज़ापुर द मूवी में वेब सीरीज़ वाले कई किरदार मौजूद हैं लेकिन उनके साथ ही कई नए चहरे भी इस मूवी में देखने को मिले हैं। बता दें कि इस मूवी में पकंज त्रिपाठी, अली फ़ज़ल, दिव्येंदु, रसिका दुग्गल, श्रिया पिलगांवकर, श्वेता त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी सहित कई पुराने सितारे नज़र आएंगे। इनके साथ-साथ रवि किशन, जितेंद्र कुमार और सोनू चौहान सहित अन्य कई नए चेहरे इस फ़िल्म में दिखाई देंगे।