Mobile Tariff: भारत में मोबाइल यूजर्स को जल्द ही एक और झटका लग सकता है। आने वाले दिनों में एक बार फिर से मोबाइल रिचार्ज प्लान 10-12% महंगे हो सकते हैं. ईटी टेलीकॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, भारती एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया जैसी बड़ी टेलीकॉम कंपनियां 2025 के अंत तक मोबाइल टैरिफ में 10 से 12 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर सकती हैं. लेकिन अगर आप बचत करना चाहते हैं, तो आप अभी सबसे लंबी वैलिडिटी वाले एनुअल प्लान्स का चुनाव कर सकते हैं. आइए आपको सभी कंपनियों के एनुअल प्लानस के बारे में जानकारी देते हैं.
जियो का 3599 रुपये वाला प्लान
आप चाहे तो जियो का 3599 रुपये वाला एनुअल प्लान भी रिचार्ज करा सकते हैं. यह प्लान भी 365 दिनों की वैधता के साथ आता है. इस प्लान में आपको प्रतिदिन 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं. इसके अलावा इस प्लान में JioHotstar Mobile/TV और Jio Cloud Storage का मुफ्त एक्सेस भी मिलता है.
जियो का 3999 रुपये वाला प्लान
अगर आप जियो यूजर्स हैं, तो आपको जियो का 3999 रुपये वाला एनुअल प्लान रिचार्ज कराना चाहिए. यह प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ आता है. इस प्लान में आपको प्रतिदिन 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100 SMS मिलते हैं. इसके अलावा इस प्लान में 50GB JioAICloud स्टोरेज भी मिलता है. साथ ही 90 दिनों के लिए Jiohotstar Mobile/TV सब्सक्रिप्शन भी मिलता है. साथ ही यह FanCode सब्सक्रिप्शन का फायदा भी देता है।
वीआई का 3599 रुपये वाला प्लान
अगर आप Vi (Vodafone Idea) यूजर्स हैं, तो आप वीआई का 3599 रुपये वाला प्लान रिचार्ज करा सकते हैं. इस प्लान में आपको 365 दिनों की वैधता मिलती है. इस प्लान में प्रतिदिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं. इसके साथ ही यूजर्स को रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक अनलिमिटेड डाटा मिलता है.
वीआई का 3799 रुपये वाला प्लान
वीआई के इस प्लान में आपको 365 दिनों की वैधता मिलती है. साथ ही इस प्लान में आपको प्रतिदिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं. इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को एक साल के लिए Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन भी मिलता है.
एयरटेल का 3599 रुपये वाला प्लान
अगर आप एयरटेल यूजर्स हैं, तो आप 3599 रुपये ऐनुअल प्लान रिचार्ज करा सकते हैं. इस प्लान में आपको 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इस प्लान में आपको प्रतिदिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल, और 100 SMS मिलते हैं.
एयरटेल का 3999 रुपये वाला प्लान
एयरटेल का 3999 रुपये का प्लान 365 दिन की वैधता के साथ आता है. इस प्लान में आपको प्रतिदिन 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं. इसके साथ ही इस प्लान में यूजर्स को पूरे साल के लिए JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है. इस प्लान में फ्री हैलोट्यून्स और Airtel Xstream ऐक्सेस मिलता है.
बता दें कि जुलाई 2024 में कंपनियों ने मोबाइल टैरिफ में 11% से 23% तक की बढ़ोतरी की थी. अब एक और बढ़ोतरी की संभावना से यूजर्स को रिचार्ज प्लान महंगे पड़ सकते हैं.