आमिर खान को बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्ट एक्टर कहा जाता हैं . उनकी हर एक फिल्म लोगों को एक संदेश देती हैं और अब इसी कड़ी में उन्होंने सितारे जमीन फिल्म रिलीज की जानकारी लोगों के साथ शेयर की हैं आपको बता दे इस फिल्म को 20 जून 2025 को रिलीज किया जाएगा . इसे लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.
इस फिल्म के जरिए आमिर खान आज के युवाओं के साथ अपने आप को कनक्ट करना चाहते हैं और डिजिटल एज के जमाने में उन्होंने इस फिल्म की रिलीज के आठ हफ्तों के बाद ओटीटी पर नहीं बल्कि यूट्यूब ( PPV) मॉडल के तहत रिलीज किया जाएगा . आमिर का ये प्लान अगर सफल हो जाता हैं तो दर्शक इस फिल्म बिना किसी सब्सक्रिप्शन के फ्री में यूट्यूब पर देखना का मजा उठा सकते हैं.
किस वजह से फिल्म होगी यूट्यूब पर रिलीज
सूत्रों के मुताबिक हर बार आमिर अपनी फिल्म कुछ नया लाने की कोशिश करते हैं. वह इस चीज भी खूब ध्यान रखते हैं की फिल्म आडिंयस के पास कैसे पहुंचाई जाएं और वे कैसे इस पर रिएक्ट करते हैं . इस फिल्म को वो ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जिससे लोगों को किस भी प्रकार की सबक्रिशन फीस न भरने पड़े . आज कल के समय में लोग थिएटर जाना कम पसंद करते हैं और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही घर बैठे फिल्म का मजा उठा लेते हैं , लेकिन इसका मजा सबक्रिशन पाकर एक निर्धारित शुल्क भरकर ही दर्शक इसका मजा उठा सकते हैं. आमिर खान लोगों के लिए सब्क्रिप्शन की बेड़ियों को तोड़कर अपनी फिल्म सभी लोगों के पास पहुंचना चाहते हैं