प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात दक्षिण अफ्रीका में जारी जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई। दोनों नेताओं ने एक दूसरे का गर्मजोशी से स्वागत किया और भारत-इटली संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की।
मुलाकात के मुख्य कारण
दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों कोनई दिशा देनें पर जोर दिया है। रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी और स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन संकट, जलवायु परिवर्तन और वैश्विक व्यापार जैसे महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचार साझा किए। दोनों की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दोनों नेता एक दूसरे से मुस्कुराते हुए और गर्मजोशी से बात करते हुए नजर आ रहे हैं।
यह मुलाकात भारत और इटली के बीच मजबूत होते संबंधों को दर्शाता है। दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा सकती है। पीएम मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच अच्छे संबंध हैं। दोनों नेताओं ने कई मौकों पर मुलाकात की है और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की है।
मोदी-मेलोनी की मुलाकातें
मेलोनी और मोदी की अहम मुलाकातें हो चुकी है। जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान जोहान्सबर्ग में मुलाकात हुई। यहां दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। जी 7 शिखर सम्मेलन में उनकी मुलाकात हुई, जहां दोनों नेताओं ने आर्थिक और ऊर्जा संबंधों पर चर्चा की। उनकी मुलाकात कॉप 28 सम्मेलन में हुई। यहां मेलोनी ने मोदी के साथ सेल्फी ली और "#Melodi" कैप्शन दिया।