.jpeg%3Falt%3Dmedia%26token%3D6407fb8c-98b9-4629-86d3-de773d2bf82e&w=3840&q=75)
मोदी सरकार ने खोल दिया खजाना, महिलाओं, किसानों से लेकर छात्रों को बड़ी सौगात, दीवाली बना दी करोड़ों की बेहद खास. ये बात पढ़कर चौंकिए नहीं, ये बिल्कुल सच है क्योंकि मोदी सरकार ने दिवाली से पहले करोड़ों लोगों के लिए खजाने के ताले खोल दिए हैं, पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में ऐसे बड़े फैसले लिए गए हैं, जिसने कर्मचारियों, पेंशनर्स, किसानों और बच्चों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है. सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए सबसे बड़ा गिफ्ट महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में 3% की बढ़ोतरी की गई है, खबर है कि ये बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से लागू होगी और सीधे-सीधे 49 लाख कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनर्स को फायदा पहुंचाएगी लेकिन मोदी सरकार यहीं नहीं रुकी किसानों के लिए भी बड़ा तोहफा MSP में बढ़ोतरी और दाल उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए नई योजना की बात कही है, जिससे किसानों की आमदनी भी बढ़ेगी, वहीं शिक्षा के क्षेत्र में सरकार ने बड़ा काम किया है, अब पूरे देश में 57 नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे. अभी 1288 स्कूलों में 14 लाख बच्चे पढ़ रहे हैं, लेकिन अब लाखों और बच्चों को सस्ती और बढ़िया एजुकेशन मिल सकेगी.
कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए दिवाली गिफ्ट
आपको बता दें कि सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से लागू होगी. इस बढ़ोतरी के बाद DA/DR 55% से बढ़कर 58% हो जाएगा. जिससे लगभग 49 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 69 लाख पेंशनर्स को सीधा फायदा पहुंचेगा. हालांकि इससे सरकार पर सालाना 10,083 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा.
असम में नए हाईवे प्रोजेक्ट को मंजूरी
इसके साथ ही साथ कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स (CCEA) ने असम में कालीबोर-नुमालिगढ़ सेक्शन (NH-715) को 4 लेन बनाने की मंजूरी दे दी है. इस 85.67 किमी लंबे प्रोजेक्ट की लागत 6,957 करोड़ रुपये होगी. इसमें 34.5 किमी का एलिवेटेड कॉरिडोर शामिल है, जिससे काजीरंगा नेशनल पार्क के वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी. साथ ही 21 किमी बाईपास और 30 किमी सड़क उन्नयन होगा. इस प्रोजेक्ट से पर्यटन और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और करीब 35 लाख मानव-दिवस रोजगार भी पैदा हो सकेंगे.
इसे भी पढ़ें- घुटनों पर आया पाकिस्तान, निकल गई नकवी की सारी हेकड़ी, जो कहा वो हैरान कर देगा!
शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, 57 नए केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे
देशभर में 57 नए केंद्रीय विद्यालय (KVs) खोले जाएंगे. इस पर अगले 9 वर्षों में 5,862 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इन स्कूलों में पहली बार प्री-प्राइमरी स्तर की बालवाटिकाएं भी शुरू होंगी. इन नए विद्यालयों से 86,640 छात्रों को लाभ मिलेगा और 4,600 से ज्यादा स्थायी नौकरियां बनेंगी. वर्तमान में देश में 1,288 KVs हैं, जिनमें 13.62 लाख छात्र पढ़ाई कर रहे हैं.
किसानों के लिए MSP में की बढ़ोतरी
सरकार ने रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में इजाफा किया है-
सूरजमुखी- 600 रुपये/क्विंटल की सबसे बड़ी बढ़ोतरी
मसूर- 300 रुपये/क्विंटल
सरसों/राई- 250 रुपये/क्विंटल
चना- 225 रुपये/क्विंटल
जौ- 170 रुपये/क्विंटल
गेहूं- 160 रुपये/क्विंटल
यह फैसला सीधे किसानों की आय और उत्पादन क्षमता को बढ़ाने में सहायता करेगा.
दालों में आत्मनिर्भरता की पहल
कैबिनेट ने ‘मिशन फॉर आत्मनिर्भरता इन पल्सेज़’ को मंजूरी दी है. 11,440 करोड़ रुपये की लागत से चलने वाला यह मिशन 2025-26 से 2030-31 तक चलेगा. इसके तहत:
126 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज वितरित किए जाएंगे
35 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि पर दाल उत्पादन होगा
1,000 प्रोसेसिंग यूनिट्स स्थापित होंगी
NAFED और NCCF किसानों से पूरी दाल खरीद करेंगे
इसके तहत 0लक्ष्य है कि 2030-31 तक देश में 350 लाख टन दाल का उत्पादन हो और आयात पर निर्भरता खत्म की जा सके.
बायोमेडिकल रिसर्च को मिलेगा बढ़ावा
कैबिनेट ने बायोमेडिकल रिसर्च करियर प्रोग्राम (BRCP) फेज-III को भी मंजूरी दी है. यह कार्यक्रम 2025-26 से 2030-31 तक चलेगा और उस पर 1,500 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इसमें भारत सरकार का बायोटेक्नोलॉजी विभाग और ब्रिटेन का वेलकम ट्रस्ट मिलकर काम करने वाले हैं. इसका उद्देश्य है नए वैज्ञानिक तैयार करना और स्वास्थ्य क्षेत्र में शोध को प्रोत्साहन देनाहै.