
जो बात PM मोदी ने लालकिले से कही थी उसे पूरा कर दिखाया है. आम आदमी को मोदी सरकार ने बेहद ख़ास तोहफा दिया है जिसे जानकार आप भी खुश होंगे क्यूंकि इस बार आम आदमी की जेब पर मोदी सरकार के फैसले का बड़ा असर दिखाई देगा. दरअसल जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में आम जनता को बड़ी राहत देने वाले फैसले किए गए. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह तय हुआ कि अब जीएसटी की चार दरों (5%, 12%, 18% और 28%) की जगह सिर्फ दो दरें लागू होंगी. 12% और 28% स्लैब को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. अब सिर्फ 5% और 18% की दरें रहेंगी, जबकि लग्जरी और सिगरेट-तंबाकू जैसी वस्तुओं पर एक अलग स्पेशल स्लैब लागू होगा. यह नई व्यवस्था 22 सितंबर से लागू हो जाएगी.
टैक्स में दो स्लैबस खत्म किए गए
बता दें जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में बुधवार देर शाम ये अहम फैसला लिया गया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कॉमन मैन की आवश्यक वस्तुओं पर अब 12 और 18 प्रतिशत नहीं बल्कि महज 5 प्रतिशत जीएसटी लगेगी. इसके अलावा अल्ट्रा हाई टेमरेंचर मिल्क, छेना, पनीर, ब्रेड पर कोई जीएसटी नहीं लगेगी. इसके अलावा एसी, वाशिंंग मशीन, 38 इंच से बड़ी टीवी, छोटी कारों आदि पर अब 18 प्रतिशत जीएसटी लगेगी, जबकि पहले इन पर 28 प्रतिशत जीएसटी वसूली जाती थी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में अगली पीढ़ी के सुधारों की दशा तय की थी. पीएम ने जो नेक्स्ट जनरेशन रिफॉर्म की जो बात कही थी, हमने उसी दिशा में काम किया है. रेट रेसना लाइजेशन में सभी राज्यों में वित्त मंत्रियों ने सहयोग किया और हमने सर्वसम्मति से ये फैसला लिया है.
#WATCH दिल्ली: 56वीं GST परिषद की बैठक के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "आम आदमी और मध्यम वर्ग की वस्तुओं पर पूरी तरह से कर कटौती की गई है।"
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 3, 2025
जिन वस्तुओं पर GST घटाकर 5% कर दिया गया है, वे हैं हेयर ऑयल, टॉयलेट सोप, साबुन की टिकिया, शैंपू, टूथब्रश, टूथपेस्ट,… pic.twitter.com/5Ywt6BA0KI
स्लैब हटाने से क्या होगा सस्ता?
इस बदलाव के बाद कई रोजमर्रा की वस्तुओं और सेवाओं की कीमतें घट जाएंगी. सूखे मेवे जैसे काजू, बादाम, पिस्ता, खजूर और मिक्स ड्राई फ्रूट्स पर जीएसटी 12% से घटाकर 5% कर दी गई है. प्रोसेस्ड फूड जैसे पास्ता, नूडल्स, कॉर्नफ्लेक्स, बिस्किट, केक, पेस्ट्री, नमकीन और भुजिया भी अब सस्ते हो जाएंगे क्योंकि इन पर भी जीएसटी दर 5% कर दी गई है. इसके साथ ही पैकेज्ड पेय यानी नारियल पानी, सोया मिल्क ड्रिंक, फ्रूट जूस आधारित ड्रिंक, मिल्क आधारित पेय पर भी अब 12 प्रतिशत की जगह 5 प्रतिशत जीएसटी लगेगी. किसान और उनके प्रोडक्ट पर लगने वाली 12 प्रतिशत जीएसटी को भी घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है, इसके अलावा मार्बल, लेदर आदि पर भी जीएसटी की दरें घटाई गई हैं.
दवाइयों पर बिल्कुल भी टैक्स नहीं
सबसे बड़ी राहत दवाइयों और हेल्थ उपकरणों पर दी गई है. 33 प्रकार की दवाइयों और मेडिकल इक्विपमेंट पर अब कोई टैक्स नहीं लगेगा. हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस पर जीएसटी कम कर दी गई है. इसके अलावा रोटी, मक्खन, घी, दही और ट्रैक्टर पर भी टैक्स घटाकर 5% कर दिया गया दवा-ट्रेक्टर घी मक्खन सस्ते होंगे, इन पर अब तक 12 प्रतिशत जीएसटी लगता था, जिसे घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है. चश्मे और विजन से जुड़ी मशीनों पर 5% जीएसटी ही लगेगा. जूते और कपड़े पर जीएसटी घटाकर 5% कर दिया गया है.
क्या होगा अब बहुत महंगा
जीएसटी काउंसिल ने लग्जरी वस्तुओं पर राहत नहीं दी है. लग्जरी आइटम, कार और बाइक्स और महंगी होंगी. इन पर स्पेशल स्लैब लगेगा. इसके अलावा तंबाकू, जर्दा, पान मसाला, फ्लेवर, फ्रूट ड्रिंक और अन्य पैक्ड पेय महंगे होंगे. 350 सीसी से ज्यादा इंजन वाली बाइक्स महंगी होंगी.