प्रधानमंत्री Narendra Modi अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी चरण में Italy पहुंचे, जहां इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं की मुलाकात सिर्फ औपचारिक नहीं रही, बल्कि रोम की सड़कों पर उनकी दोस्ताना केमिस्ट्री भी देखने को मिली।
2000 साल पुराने कोलोजियम का दौरा
दोनों नेताओं ने साथ में कार राइड की और करीब 2000 साल पुराने ऐतिहासिक Colosseum का दौरा किया। यहां दोनों ने सेल्फी भी ली, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। मेलोनी ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, “Welcome my friend.”
डिनर डिप्लोमेसी में हुई अहम चर्चा
औपचारिक बैठकों से पहले दोनों नेताओं ने साथ डिनर किया। इस दौरान व्यापार, निवेश, रक्षा सहयोग, एडवांस टेक्नोलॉजी और वैश्विक मुद्दों पर अनौपचारिक बातचीत हुई। पीएम मोदी ने भी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत-इटली दोस्ती को नई ऊंचाई देने पर चर्चा जारी रहेगी।
ये भी पढ़ें : आशा कार्यकर्ताओं को 3000 की सौगात! महिलाओं को फ्री बस यात्रा, नई सरकार के बड़े फैसले
‘स्पेशल स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप’ पर फोकस
सूत्रों के मुताबिक भारत और इटली अपने रिश्तों को “स्पेशल स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप” का दर्जा देने पर विचार कर रहे हैं। दोनों देश रक्षा, हरित ऊर्जा, विज्ञान, ऑटोमोबाइल, फार्मा और नई तकनीकों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर काम कर रहे हैं।
भारत-इटली व्यापार लगातार बढ़ा
फिलहाल दोनों देशों के बीच व्यापार 14 अरब यूरो से अधिक पहुंच चुका है। पीएम मोदी इटली के बड़े उद्योगपतियों और कारोबारी नेताओं से भी मुलाकात करेंगे, जहां भारत में निवेश और मैन्युफैक्चरिंग विस्तार पर चर्चा होने की संभावना है।
वैश्विक मुद्दों पर भी होगी बातचीत
मोदी और मेलोनी के बीच Russia-Ukraine War, मिडिल-ईस्ट तनाव, इंडो-पैसिफिक सुरक्षा, एनर्जी सिक्योरिटी और ग्लोबल सप्लाई चेन जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा होने की उम्मीद है।
2024 में भी इटली गए थे मोदी
पीएम मोदी इससे पहले 2024 में G7 Summit 2024 में हिस्सा लेने इटली गए थे। इस बार उनका इटली दौरा UAE, नीदरलैंड, स्वीडन और नॉर्वे की यात्रा के बाद आखिरी पड़ाव के तौर पर हुआ।